फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi National level boxer arrested along with two others for firing businessman attacked his own servant

दिल्ली: सुपारी लेकर गोली चलाने के आरोप में नेशनल लेवल बॉक्सर समेत तीन गिरफ्तार, कारोबारी ने नौकर पर कराया था हमला

Mon, 02 May 2022 10:13 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 02 May 2022 10:13 PM IST
सार

रहीस का महफूज से एक प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। रहीस की पत्नी ने महफूज के खिलाफ छेड़छाड़ समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया हुआ है। लेकिन महफूज ने हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक का ऑर्डर लिया हुआ है।

विज्ञापन
Delhi National level boxer arrested along with two others for firing businessman attacked his own servant
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बॉक्सर व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपी एस्टेट इलाके के माता सुंदरी रोड पर एक कारोबारी ने रंजिश में दो लोगों को झूठे केस में फंसाने के लिए अपने ही नौकर पर ही गोली चलवा दी। दो लाख रुपये में सुपारी देकर सबकुछ नौकर की मर्जी से हुआ। उसकी जांघ में गोली मार दी गई। लेकिन जांच हुई तो सच सामने आ गया। पुलिस ने नेशनल लेवल के बॉक्सर समेत कुल तीन आरोपियों को इस संबंध में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान बॉक्सर स्वयंभू स्वामी (34) इसका साथी कमरुद्दीन उर्फ सोनी (38) और कारोबारी रहीस (40) के रूप में हुई है। अस्पताल में रहीस के नौकर भूरे (35) का इलाज जारी है। चूंकि साजिश में वह भी शामिल था। पुलिस का कहना है कि उसे भी अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो पिस्टल, पांच कारतूस, वारदात में इस्तेमाल स्कूटी और सुपारी के 1.60 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


मध्य जिला पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि 28 अप्रैल की रात को माता सुंदरी रोड पर एक युवक को गोली मारने की कॉल मिली। तुरंत पुलिस वहां पहुंच गई। मौके पर भूरे (35) नामक युवक व रहीस मिला। रहीस ने बताया कि उसका लकड़ी का कारोबार है। भूरे उसके पास काम करता है। कुछ देर पहले स्कूटी सवार महफूज और फहीम नामक दो लोगों ने भूरे को गोली मारी है। जांघ में गोली लगने के बाद भूरे को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहीस का बयान लेकर आईपी एस्टेट थाना पुलिस ने हत्या के समय समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि रहीस का महफूज से एक प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। रहीस की पत्नी ने महफूज के खिलाफ छेड़छाड़ समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया हुआ है। लेकिन महफूज ने हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक का ऑर्डर लिया हुआ है। यह तथ्य पता करने के बाद पुलिस ने घटना स्थल की सीसीटीवी और सीडीआर की जांच की। छानबीन के दौरान फहीम और महफूज की लोकशन कहीं और की मिली। सीसीटीवी से मिले संदिग्धों का हुलिया भी फहीम और महफूज से नहीं मेल खा रहा था।

सीडीआर में खुला राज

पुलिस को रहीस पर ही शक हुआ। उसके सीडीआर की जांच की गई तो लगातार उसकी एक नंबर पर बात हो रही थी। जांच के दौरान नंबर कमरुद्दीन उर्फ सोनी नामक शख्स का मिला। इसके अलावा वारदात वाले दिन उसकी लोकेशन भी वहीं की मिली। दोनों से पूछताछ के बाद इस वारदात से पर्दा उठ गया। रहीस किसी भी सूरत में महफूज को जेल भेजना चाहता था। इसीलिए उसने महफूज को झूठे हत्या के प्रयास के केस में फंसाने की साजिश रची।

आरोपियों ने बताया कि गोली चलाने के लिए कमरुद्दीन व उसके दोस्त स्वयंभू स्वामी ने दो लाख की सुपारी ली। रहीस ने अपने कर्मचारी भूरे को साजिश में शामिल कर जांघ में गोली लगने के लिए तैयार किया। कमरुद्दीन और स्वयंभू ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। पुलिस ने स्वयंभू, कमरुद्दीन और रहीस को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि बाद में भूरे को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

स्वयंभू स्वामी नेशनल लेवल का बॉक्सर

स्वयंभू स्वामी अविवाहित है। वह खुद विक्रम नगर, फिरोजशाह कोटला इलाके में रहता है। इसका परिवार वैशाली, गाजियाबाद में रहता है। इसके पिता जय प्रकाश स्वामी एमबीबीएस डॉक्टर हैं। मां भी गजेटेड ऑफिसर के पद से रिटायर हैं। खुद स्वयंभू स्वामी डीपीएस मथुरा रोड स्कूल से पढ़ा हुआ है। उसने दिल्ली विश्वविद्यालय से बॉटनी ऑनर्स किया था।

स्वयंभू नेशनल लेवल का बॉक्सर है। उसने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर कई मेडल भी जीते हैं। लेकिन गलत संगत पर पड़कर अपराध करने लगा। उसके खिलाफ पहले से दो मामले दर्ज हैं। अभी भी वह लगातार जिम और क्लब जाकर कसरत करता है। सुबह उठकर सबसे पहले मंदिर और गौशाला जाना उसका रूटीन है। बाद में वह रोजाना साइकिल से अपने माता-पिता को गाय का दूध देकर आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed