फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Murdered auto driver by hitting a kirpan went to intervene in a quarrel

दिल्ली: ऑटो चालक की कृपाण मारकर हत्या, झगड़े में बीच-बचाव कराने गया था

Thu, 14 Apr 2022 05:32 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 14 Apr 2022 05:32 AM IST
सार

ऑटो स्टैंड पर खड़े गंगा महतो ने यह देखा तो वह बीच-बचाव के लिए भागा, लेकिन गुरदीप ने उसकी गर्दन पर कृपाण से वार कर दिया, जिसके बाद वह वहीं गिर गया। अन्य ऑटो चालकों ने गुरदीप को पकड़कर पिटाई कर दी। पुलिस भी वहां पहुंच गई।

विज्ञापन
Delhi Murdered auto driver by hitting a kirpan went to intervene in a quarrel
CRIME - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कमला मार्केट इलाके में मंगलवार को झगड़े के दौरान बीच-बचाव कराने गए एक ऑटो चालक की कृपाण से वार कर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त बुराड़ी निवासी गंगा महतो के रूप में हुई है। दरअसल रुपयों के लेनदेन में नांगलोई के निलोठी निवासी आरोपी फाइनेंसर गुरदीप सिंह, कारोबारी सियाराम से झगड़ा कर रहा था। अचानक से गुरदीप ने कृपाण निकालकर सियाराम पर हमला कर दिया।

विज्ञापन


ऑटो स्टैंड पर खड़े गंगा महतो ने यह देखा तो वह बीच-बचाव के लिए भागा, लेकिन गुरदीप ने उसकी गर्दन पर कृपाण से वार कर दिया, जिसके बाद वह वहीं गिर गया। अन्य ऑटो चालकों ने गुरदीप को पकड़कर पिटाई कर दी। पुलिस भी वहां पहुंच गई। गंगा महतो, गुरदीप और सियाराम को अस्पताल ले जाया गया, जहां गंगा महतो को मृत घोषित कर दिया गया। गुरदीप और सियाराम का इलाज जारी है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

मध्य जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कारोबारी सियाराम हौजकाजी के हिम्मतगढ़ में रहता है। मिंटो रोड इलाके में उसकी स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। कुछ समय पूर्व सियाराम ने पहाड़गंज के फाइनेंसर गुरदीप से एक लाख रुपये लिए थे। अब सियाराम रुपये नहीं दे पा रहा था। सियाराम ने मंगलवार को रुपये देने की बात कही थी।

सियाराम ने गुरदीप को मिंटो रोड ऑटो स्टैंड पर बुलाया, लेकिन वह रुपये नहीं दे पाया। इस बात पर गुरदीप आग बबूला हो गया। उसने कृपाण निकालकर सियाराम के चेहरे पर कई वार कर दिए। ऑटो स्टैंड पर खड़ा गंगा महतो सियाराम को बचाने भागा, लेकिन गुरदीप ने गर्दन पर हमला कर दिया।

पत्नी पर धारदार हथियार से हमला

ख्याला में साथ चलने से इनकार करने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर हालत में पीड़िता पूजा (30) को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी सागर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी सागर के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। कुछ ही दिन पहले वह जेल से बाहर आया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता पूजा रघुबीर नगर में रहती है। परिवार में दो बच्चे, मां व अन्य सदस्य हैं।

विज्ञापन

भारी पत्थर से वार कर युवक की हत्या

हर्ष विहार में एक युवक की भारी पत्थर से वार कर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त रंजीत सिंह (40) के रूप में हुई है। बुधवार सुबह शव मंडोली औद्योगिक क्षेत्र में एक गोदाम के बाहर खून से लथपथ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

क्राइम टीम और एफएसएल की टीम को भी बुला लिया गया। पुलिस रंजीत के साथ काम करने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रंजीत लोनी के कृष्णा विहार में रहता था। परिवार में पिता जगदीश, पत्नी व चार बच्चे हैं। रंजीत मंडोली औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी में काम करता था। मंगलवार को वह घर से काम पर गया था। उसके बाद रात को नहीं लौटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed