{"_id":"602189b68ebc3e4a8b6d72ea","slug":"delhi-municipal-corporation-byelection-63-candidates-filed-nomination-from-five-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम उपचुनाव: पांच सीटों से 63 प्रत्याशी मैदान में, नामांकन के आखिरी दिन आप, भाजपा व कांग्रेस के उम्मीदवारों ने भरा पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम उपचुनाव: पांच सीटों से 63 प्रत्याशी मैदान में, नामांकन के आखिरी दिन आप, भाजपा व कांग्रेस के उम्मीदवारों ने भरा पर्चा
Tue, 09 Feb 2021 12:27 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम उपचुनाव: पांच सीटों से 63 प्रत्याशी मैदान में
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम उपचुनाव के नामांकन के आखिरी दिन चुनाव कार्यालय में भारी भीड़ रही। आम आदमी पार्टी, भाजपा व कांग्रेस के साथ ज्यादातर प्रत्याशियों ने सोमवार को ही नामांकन किया। पांच सीटों के लिए 63 उम्मीदवार मैदान में हैं। सबसे कम उम्मीदवार रोहिणी वार्ड व सबसे ज्यादा शालीमार बाग वार्ड से मैदान में हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों का कहना है कि आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी का काम 10 फरवरी तक चलेगा। जबकि नाम वापस लेने की अवधि 13 फरवरी है। अंतिम सूची भी इसी दिन जारी होगी। 28 फरवरी को चुनाव होना है। पूर्वी दिल्ली की तीन और उत्तरी दिल्ली नगर निगम की दो सीटों पर नामांकन करने के बाद उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए।
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली नगर निगम के वार्ड-8ई कल्याणपुरी से आप प्रत्याशी धीरेंद्र कुमार(बंटी गौतम), कांग्रेस प्रत्याशी धर्मपाल मौर्या और बीजेपी प्रत्याशी सियाराम कनौजिया ने शास्त्री नगर एमसीडी ऑफिस में नामांकन दाखिल किया। जबकि वार्ड-2ई त्रिलोकपुरी से आप प्रत्याशी विजय कुमार, कांग्रेस प्रत्याशी बाल किशन और बीजेपी प्रत्याशी ओम प्रकाश गुंगरवाल ने गीता कालोनी एसडीएम ऑफिस में अपना नामांकन दाखिल किया। वार्ड-41ई चौहान बांगर से आप प्रत्याशी मोहम्मद इशराक खान, कांग्रेस प्रत्याशी चौ. जुबैर अहमद और बीजेपी प्रत्याशी मो. नजीर अंसारी ने सीलमपुर एसडीएम ऑफिस में नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
वार्ड-32एन रोहिणी से आप प्रत्याशी राम चंद्र, कांग्रेस प्रत्याशी मेमवती बरवाला और बीजेपी से प्रत्याशी राकेश गोयल ने अलीपुर एसडीएम ऑफिस में नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा वार्ड-62एन शालीमार बाग से आप प्रत्याशी सुनीता मिश्रा, कांग्रेस प्रत्याशी ममता और बीजेपी प्रत्याशी शुरभि जाजू ने भी कंझावला एसडीएम ऑफिस जाकर नामांकन दाखिल किया।
राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया
आप के पांचों प्रत्याशी दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में भारी बहुमत के साथ जीतेंगे। दिल्ली की जनता भ्रष्टाचार का व्यापार करने वाली भाजपा को एमसीडी से उखाड़ फेंकेगी। -प्रभारी दुर्गेश पाठक, एमसीडी प्रभारी, आप
इस बार भी भारतीय जनता पार्टी बड़ी जीत दर्ज करेगी। चुनाव के दिन अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए जागरुक करने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। -आदेश गुप्ता, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
कांग्रेस पार्टी निगम उपचुनावों के पांचों वार्डां पर जीत का परचम लहराऐगी। क्योंकि दिल्ली वालों को अहसास हो गया है कि सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही दिल्ली के विकास को गति दे सकती है। -चौ. अनिल कुमार, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
सीट उम्मीदवार
चौहान बांगर 10
शालीमार बाग 18
रोहिणी 04
कल्याणपुरी 16
त्रिलोकपुरी 15
कुल 63