{"_id":"626efff5b6174773d12536d7","slug":"delhi-metro-phase-4-interchange-facility-will-be-available-at-13-stations","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली मेट्रो फेज-4 : 13 स्टेशनों पर मिलेगी इंटरचेंज की सुविधा, आजादपुर से बदल सकेंगे तीन ठिकानों की गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली मेट्रो फेज-4 : 13 स्टेशनों पर मिलेगी इंटरचेंज की सुविधा, आजादपुर से बदल सकेंगे तीन ठिकानों की गाड़ियां
Mon, 02 May 2022 03:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 02 May 2022 03:17 AM IST
सार
आरके आश्रम-जनकपुरी पश्चिम कॉरिडोर पर पांच लाइनों के लिए बदल सकेंगे मेट्रो। डीएमआरसी के नेटवर्क में होंगे 40 से अधिक इंटरचेंज स्टेशन।
विज्ञापन
delhi metro
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली मेट्रो फेज-4 के तीन कॉरिडोर पर 13 इंटरचेंज स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। इससे यात्रियों को एक से दूसरी लाइन पर सफर करने में वक्त की बचत के साथ-साथ गंतव्य तक पहुंचना आसान हो जाएगा। आरके आश्रम कॉरिडोर-जनकपुरी पश्चिम का निर्माण पूरा होने से यात्रियों को आजादपुर मेट्रो स्टेशन पर येलो, पिंक के साथ मजेंटा लाइन पर भी सफर की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो का यह पहला इंटरचेंज स्टेशन हैं, जहां यात्रियों को लाइन बदलकर तीन मेट्रो लाइनों पर सफर का मौका मिल सकेगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के करीब 392 किलोमीटर के नेटवर्क में फिलहाल 28 इंटरचेंज स्टेशन हैं। फेज-4 के इंटरचेंज स्टेशनों के तैयार होने से मेट्रो नेटवर्क में इंटरचेंज की संख्या 40 से अधिक हो जाएगी।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो फेज-4 के तीन कॉरिडोर पर निर्माण कार्य चल रहा है। मौजपुर-मजलिस पार्क (12.5 किमी), आरके आश्रम-जनकपुरी पश्चिम (28.9 किमी), जबकि एयरोसिटी-तुगलकाबाद (20.2 किमी) के दायरे में करीब 65 किलोमीटर में तीन कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। इनमें आरके आश्रम-जनकपुरी कॉरिडोर पर सर्वाधिक आठ स्टेशनों पर यात्रियों को इंटरचेंज की सुविधा होगी।
विज्ञापन
इस कॉरिडोर के स्टेशनों पर यात्रियों को मजेंटा, रेड, येलो, पिंक और ब्लू लाइन सहित पांच मेट्रो लाइनों में सफर की सुविधा मिलेगी। एयरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर (सिल्वर लाइन) पर यात्रियों को एयरपोर्ट लाइन, येलो लाइन, वॉयलेट लाइन में भी यात्रा में बदलाव करने की सुविधा होगी। मौजपुर-मजलिस पार्क कॉरिडोर पर दो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा होगी।
आजादपुर में तीन लाइनों के लिए इंटरचेंज की होगी सुविधा
खास बात यह होगी कि आजादपुर में यात्रियों को तीन लाइनों पर इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी। इसके तहत पिंक, मजेंटा और येलो लाइन पर यात्रियों को एक से दूसरी लाइन में यात्रा में बदलाव की सुविधा होगी। इससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में समय की बचत के साथ सहूलियतें भी अधिक होंगी।
फेज-4 के मेट्रो स्टेशन के तीन निर्माणाधीन कॉरिडोर
जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम कॉरिडोर
. जनकपुरी पश्चिम (ब्लू और मजेंटा) अभी भी हैं, लेकिन आरके आश्रम तक निर्माण चल रहा है।
. पीरागढ़ी-मजेंटा और ब्लू लाइन
. मधुबन चौक
. हैदरपुर बादली मोड़
. मजलिस पार्क
. आजादपुर
. पुल बंगश
. आरके आश्रम
एयरोसिटी-तुगलकाबाद
दिल्ली एयरोसिटी-सिल्वर-एयरपोर्ट लाइन
छतरपुर-सिल्वर-येलो लाइन
तुगलकाबाद-सिल्वर-वॉयलेट लाइन
मजलिस पार्क-मौजूपुर
मौजपुर-बदरपुर-पिंक (मजलिस पार्क की तरफ)-पिंक लाइन(शिव विहार के लिए)
मजलिस पार्क-पिंक-मजेंटा