फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi medical council states that lack of technical knowledge in doctors is also reason of less vaccination as they cant register themselves

तकनीकी ज्ञान नहीं होने के कारण टीकाकरण से दूर वरिष्ठ डॉक्टर

Wed, 20 Jan 2021 06:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 20 Jan 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
delhi medical council states that lack of technical knowledge in doctors is also reason of less vaccination as they cant register themselves
भारत में कोरोना टीकाकरण - फोटो : PTI

दिल्ली में कोरोना टीकाकरण के तीन दिन पूरे होने के बाद भी कई अस्पतालों में शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल नहीं हो पा रहा है। इसे लेकर जहां स्वास्थ्य कर्मचारियों में ही जागरुकता की कमी बताई जा रही है। वहीं टीका को लेकर भ्रांतियां भी एक वजह हैं।

विज्ञापन


हालांकि इस बीच एक और नई वजह सामने आई है। दिल्ली मेडिकल काउंसिल के मुताबिक राजधानी में कई वरिष्ठ डॉक्टर ऐसे हैं जिन्हें तकनीकी का ज्ञान नहीं है। इसके चलते यह डॉक्टर टीकाकरण से पहले अपना पंजीयन नहीं करा पाए।
विज्ञापन


ऐसे सैंकड़ों डॉक्टरों की जानकारी काउंसिल को है। यह लोग कोरोना का टीका लगवाने के लिए आगे आना चाहते हैं लेकिन पंजीयन न होने की वजह से इन्हें मौका नहीं मिल पा रहा है। काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. अरुण गुप्ता का कहना है कि टीकाकरण को लेकर दिल्ली में जो ट्रेंड दिखाई दे रहा है वह काफी निराशाजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीकाकरण के लिए आगे आना चाहिए। इसे लेकर भ्रांतियों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि तकनीकी ज्ञान न होने की वजह से कई डॉक्टर टीकाकरण से दूर हैं। इनकी सूची उनके पास है।

अगर इन लोगों का पंजीयन हो जाता है तो न सिर्फ यह टीका लगवा सकेंगे बल्कि औरों को भी एक मजबूत संदेश दे सकते हैं। सरकार को इनके लिए भी विचार करना चाहिए। वहीं दिल्ली के वरिष्ठ डॉ. विनोद मोंगा का कहना है कि राजधानी के वरिष्ठ और लंबे समय से अनुभवी डॉक्टर एक रोल मॉडल बन सकते हैं।


ऐसे कई डॉक्टर हैं जिनकी आयु 60 वर्ष से भी अधिक है लेकिन तकनीक ज्ञान में वह माहिर नहीं है। अगर इन्हें अवसर दिया जाए तो इनके संपर्क में मौजूद स्वास्थ्य कर्मचारियों को एक बेहतर संदेश दिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed