{"_id":"616b2e439a544401e35de1c4","slug":"delhi-mcr-chance-of-rain-today-and-tomorrow-the-temperature-will-decrease","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम अपडेट: दिल्ली एनसीआर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में हो रही बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम अपडेट: दिल्ली एनसीआर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में हो रही बारिश
Sun, 17 Oct 2021 01:15 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:15 PM IST
सार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल भी राजधानी में बारिश की संभावना है। वहीं अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने के साथ मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। रविवार से न्यूनतम तापमान में कमी से रातें सर्द होना शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में सुबह सवेरे हल्की से मध्यम बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया, लेकिन दोपहर के वक्त देखते ही देखते पूरा आसमान काले बादलों से घिर गया। तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में बारिश होने लगी। करावल नगर, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, सीलमपुर, शाहदरा, विवेक विहार, लाल किला और प्रीत विहार सहित दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश हो रही है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल भी राजधानी में बारिश की संभावना है। वहीं अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने के साथ मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में भी कमी आने की संभावना है जिससे हल्की ठंडक महसूस होगी। साथ ही रविवार से न्यूनतम तापमान में कमी से रातें सर्द होना शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 35.5 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 38 से 91 फीसदी दर्ज किया गया। दिनभर धूप खिली रही और हल्की गर्मी महसूस की गई। शाम के समय सूरज ढलने के बाद वातावरण में हल्की ठंडक महसूस हुई।
विज्ञापन
अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। बारिश के अगले दिन अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। सप्ताह के अंत तक न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होने का अनुमान है। इससे हल्की सर्दी का अहसास होगा।