फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Manish Sisodia said That Students of Delhi government schools are getting ready according to the challenges of the new age Latest News Update

दिल्ली: मनीष सिसोदिया बोले- नए जमाने की चुनौतियों के अनुसार तैयार हो रहे दिल्ली सरकार के स्कूलों के छात्र

Mon, 11 Oct 2021 11:21 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 11 Oct 2021 11:21 PM IST
सार

लाजपत नगर के स्पेशलाइज्ड स्कूल का निरीक्षण करने के बाद उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने कहा कि पारंपरिक शिक्षा आज के जमाने में बेहद अनुपयोगी हो गई है। इसे नए जमाने की नई और तकनीकी रूप से ज्यादा विशिष्ट चुनौतियों के अनुसार बच्चों को विकसित करना समय की मांग है।

विज्ञापन
Delhi Manish Sisodia said That Students of Delhi government schools are getting ready according to the challenges of the new age Latest News Update
मनीष सिसोदिया

विस्तार

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में बच्चे नए जमाने की चुनौतियों के अनुसार तैयार किए जा रहे हैं। बच्चों को केवल रट्टामार पढ़ाई कराने की बजाय नए समय की नई तकनीकी के अनुसार विकसित किया जा रहा है। इससे ये बच्चे अपने समय की चुनौतियों से न केवल बेहतर ढंग से निबट पायेंगे, बल्कि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नये मुकाम भी हासिल करेंगे। 

विज्ञापन


सोमवार को लाजपत नगर के स्पेशलाइज्ड स्कूल का निरीक्षण करने के बाद उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने कहा कि पारंपरिक शिक्षा आज के जमाने में बेहद अनुपयोगी हो गई है। इसे नए जमाने की नई और तकनीकी रूप से ज्यादा विशिष्ट चुनौतियों के अनुसार बच्चों को विकसित करना समय की मांग है। अन्यथा आने वाले समय में एक ऐसी पीढ़ी तैयार होगी जो तकनीकी रूप से दूसरे बच्चों से पिछड़ी हुई होगी। उन्होंने कहा कि केवल पैसे की कमी के कारण गरीब परिवारों के बच्चे नई तकनीकी जानने-समझने में पीछे न रह जाएं, इसके लिए उन्हें नवीनतम तकनीकी से परिचित कराना बेहद आवश्यक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed