{"_id":"6054358cb831fc0e9f1c448a","slug":"delhi-man-who-killed-another-after-girlfriend-dispute-arrested-from-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"टशनबाजी में युवक की हत्या करने वाला आगरा से गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड को लेकर हुआ था झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टशनबाजी में युवक की हत्या करने वाला आगरा से गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड को लेकर हुआ था झगड़ा
Fri, 19 Mar 2021 10:54 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 19 Mar 2021 10:54 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : एएनआई
डाबड़ी इलाके में टशनबाजी में एक युवक की चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने उसके 16 साल के नाबालिग साथी को पकड़ लिया है। नाबालिग ने मृतक पर चाकू से हमला किया था। इनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी की पहचान महावीर एंक्लेव निवासी सलमान(23) के रूप में हुई है। 14 मार्च की शाम पुलिस को गली नंबर 53 महावीर एंक्लेव में एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने गली में खून बिखरा हुआ देखा। जांच में पता चला कि घायल पंकज शाह(23)को उसके परिवार वाले डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया है। पंकज बयान देने की स्थिति में नहीं था। पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। लेकिन अगले दिन पंकज की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
मौके पर छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि गर्लफ्रेंड को लेकर पंकज की सलमान से झगड़ा हो गया। मारपीट के दौरान सलमान ने 16 साल के साथी को बुला लिया। जिसने पंकज पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया और दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए।
तकनीकी जांच में पुलिस को पता चला कि सलमान घटना को अंजाम देने के बाद आगरा भाग गया है। प्रशिक्षु एसआई राहुल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार को दबिश देकर सलमान को उसके पैतृक गांव शिवगंज से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सलमान के निशानदेही पर उसके नाबालिग साथी को पकड़ लिया है और मामले की छानबीन कर रहा है।