फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Man attempts self-immolation near new building of Supreme Court admitted to hospital

दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट की नई इमारत के पास व्यक्ति ने की आत्मदाह की कोशिश, अस्पताल में कराया भर्ती

Fri, 21 Jan 2022 03:22 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 21 Jan 2022 03:22 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की आयु लगभग 50 वर्ष है। अभी व्यक्ति बात करने की स्थिति में नहीं है। डॉक्टरों से अनुमति मिलने के बाद उससे बात की जाएगी, जिसके बाद पता चल सकेगा कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया।

विज्ञापन
Delhi: Man attempts self-immolation near new building of Supreme Court admitted to hospital
आग लगाई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट की नई इमारत के गेट नंबर एक के पास शुक्रवार को एक व्यक्ति ने आत्महत्या की कोशिश की। उस व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की आयु लगभग 50 वर्ष है। अभी व्यक्ति बात करने की स्थिति में नहीं है। डॉक्टरों से अनुमति मिलने के बाद उससे बात की जाएगी, जिसके बाद पता चल सकेगा कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि व्यक्ति नोएडा का रहने वाला है। कोर्ट परिसर के आसपास तैनात पुलिसकर्मियों की सक्रियता ने व्यक्ति की जान बचा ली। समय रहते आग पर काबू पाकर उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने आगे की लपटों को बढ़ने से रोकने के लिए उसके कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने कहा कि व्यक्ति सुप्रीम कोर्ट आया था, वह अपने निजी जीवन में समस्याओं का सामना कर रहा है। वहीं, पिछले छह महीने में सुप्रीम कोर्ट के बाहर इस तरह की यह दूसरी घटना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed