फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi mall and market : Vaccination will provide discount in shopping

दिल्ली के मॉल-बाजार : टीका लगवाने वालों को मिलेगी खरीदारी में छूट

Fri, 11 Jun 2021 05:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 11 Jun 2021 05:03 AM IST
सार

  • वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए मॉल व व्यापारियों की कवायद
  • स्थानीय प्रशासन ने व्यापारियों को दी चेतावनी- पांच प्रतिशत संक्रमण दर पहुंची तो फिर लॉकडाउन

विज्ञापन
Delhi mall and market : Vaccination will provide discount in shopping
demo pic - फोटो : amar ujala

विस्तार

वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए व्यापारियों ने भी कदम बढ़ाया है। दिल्ली के व्यापारी कोरोना महामारी व इससे बार-बार लग रहे लॉकडाउन की आशंका को देखते हुए ग्राहकों को खरीदारी पर छूट देने की योजना बना रहे है। इसी तरह दिल्ली के कुछ मॉल यह भी विचार कर रहे है कि वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट दिखाने पर पार्किंग को मुफ्त कर दिया जाए। इस तरह से शॉपिंग को बढ़ावा मिलने के साथ वैक्सीनेशन को भी बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन


सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बताया कि आने वाले समय में एक स्कीम  निकाली जाएगी। जिसके तहत जो भी उपभोक्ता वैक्सनीनेटेड होंगे उन्हें खरीदारी पर एक प्रतिशत डिस्काउंट दिया जाए। इसके साथ ही वैक्सीन को बढ़ावा देने के लिए कोई गिफ्ट आइटम जरूर दिया जाए। ताकि कोरोना से लड़ाई में जीत सके। 
विज्ञापन


फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेड एसोसिएशन के महामंत्री राजकुमार सपड़ा ने बताया कि सिटी स्पेशल जोन के डिप्टी कमिश्नर राजेश गोयल व असिस्टेंट कमिश्नर अमिताभ के साथ एक आवश्यक बैठक हुई। बैठक में फेडरेशन के प्रधान राकेश यादव, महामंत्री राजेंद्र शर्मा, सुधीर जैन, योगेंद्र यादव कई व्यापारी उपस्थिति थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में निर्धारित नियमों का पालन करने का आग्रह किया गया। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने व कराने का निर्णय लिया गया है। बैठक में कहा गया कि नियमों का पालन ना करने की वजह से 5 प्रतिशत से ज्यादा का पॉजिटिव रेट आने पर फिर से लॉकडाउन लग सकता है। 


दिल्ली मर्केन्टाइल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्रीभगवान बंसल ने बताया कि स्थानीय प्रशासन के साथ बैठक के दौरान आश्वासन मिला है कि कोविड प्रोटोकॉल के पालन की जिम्मेदारी व्यापारी खुद संभाले। यहां तक कि बेवजह चालान होने से निजात पाना है तो व्यापारी व ग्राहकों को जागरूक करें। बंसल ने कहा कि एक तरह से प्रशासन ने प्रोटोकॉल पालन कराने की जिम्मेदारी व्यापारियों को दी है। यह बेहद ही सराहनीय कदम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed