फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi LG counterattack on Manish Sisodia statement of changing PWD secretary

Delhi: मनीष सिसोदिया के PWD सचिव बदलने वाले बयान पर एलजी का पलटवार, बोले- भ्रामक और ध्यान भटकाने की कोशिश

Mon, 20 Feb 2023 10:31 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 20 Feb 2023 10:31 PM IST
सार

दो दिन पहले मीडिया को जारी बयान में सिसोदिया ने कहा था कि दिल्ली के एलजी हर छह महीने में पीडब्ल्यूडी सचिव को बदल रहे हैं। नौ महीने पहले ही एलजी ने कार्यभार संभाला है। एलजी दफ्तर के सूत्रों ने संवैधानिक प्रावधानों और सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों का हवाला देते हुए कहा कि सिसोदिया ने एक बार फिर ऐसा बयान दिया है जो मुख्यमंत्री और आप आदमी पार्टी के मंत्रियों की पहचान बन चुकी है।

विज्ञापन
Delhi LG counterattack on Manish Sisodia statement of changing PWD secretary
मनीष सिसोदिया और एलजी वीके सक्सेना - फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो

विस्तार

लोक निर्माण विभाग के सचिवों के स्थानांतरण के मामले पर उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बयान पर उपराज्यपाल ने निशाना साधा है। दो दिन पहले सिसोदिया की तरफ से जारी बयान को झूठा और भ्रामक बयान बताते हुए बुनियादी जानकारी के आभाव होने की बात भी कही गई है। एलजी दफ्तर के सूत्रों का कहना है कि सिसोदिया की विफलता से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे बयान दिए गए हैं। आम आदमी पार्टी के अधीन लोक निर्माण विभाग की सड़कों दयनीय हालत है तो कई परियोजनाएं अभी भी अधूरी हैं।

विज्ञापन


दो दिन पहले मीडिया को जारी बयान में सिसोदिया ने कहा था कि दिल्ली के एलजी हर छह महीने में पीडब्ल्यूडी सचिव को बदल रहे हैं। नौ महीने पहले ही एलजी ने कार्यभार संभाला है। एलजी दफ्तर के सूत्रों ने संवैधानिक प्रावधानों और सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों का हवाला देते हुए कहा कि सिसोदिया ने एक बार फिर ऐसा बयान दिया है जो मुख्यमंत्री और आप आदमी पार्टी के मंत्रियों की पहचान बन चुकी है। एलजी के लिए झूठे और काल्पनिक बयान देकर न्यायालय के आदेशों और संवैधानिक प्रावधानों की भी अनदेखी की गई है। सुप्रीम कोर्ट में सेवाओं में चल रहे मामले को प्रभावित करने के उद्देश्य से यह बयान दिया गया है। एलजी सूत्रों का कहना है कि उपराज्यपाल के कार्यभार संभालने के नौ महीने के दौरान सचिव (पीडब्ल्यूडी) का स्थानांतरण नहीं किया गया है।
विज्ञापन


16 सितंबर, 2022 को पीडब्ल्यूडी के प्रधान सचिव राजेश प्रसाद का केंद्र सरकार द्वारा जम्मू और कश्मीर में सेवा के लिए रिलीव किया गया। इस साल 15 फरवरी को सचिव(पीडब्ल्यूडी) के तौर पर कार्यरत विकास आनंद को रिलीव करने के बाद केंद्र सरकार में संयुक्त सचिव का पदभार ग्रहण किया। इसके लिए उन्हें पैनल में पहले ही शामिल किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि सिसोदिया को इस बात का भी पता होना चाहिए कि किसी भी संवर्ग में अधिकारियों को कार्मिक एवं प्रशिक्षाण विभाग जबकि एजीएमयूटी कैडर के मामले में गृह मंत्रालय के निर्धारित प्रावधानों के तहत की जाती है। ऐसे तबादले या कार्यमुक्ति किसी की मर्जी से नहीं की जाती है। सिसोदिया की तरफ से ऐसे बयान से लगता है कि भ्रष्ट राजनेताओं, सिविल सेवकों, इंजीनियरों और ठेकेदारों के साथ सांठगांठ कर उन्हें लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में स्थापित किया जाना था।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed