फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Lane driving started ten thousand fine for breaking rules for the first time

दिल्ली : राजधानी में लेन ड्राइविंग का हुआ आगाज, पहली बार नियम तोड़ने पर 10 हजार का जुर्माना 

Fri, 01 Apr 2022 03:11 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 01 Apr 2022 03:11 PM IST
सार

परिवहन विभाग ने एक बयान में कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश से लॉन्च किए गए अभियान के तहत अगर नियम का उल्लंघन किया जाता है तो 10,000 रुपये तक का जुर्माना लग जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा

विज्ञापन
Delhi Lane driving started ten thousand fine for breaking rules for the first time
बसों और अन्य बड़े वाहनों के लिए बस लेन - फोटो : ट्विटर

विस्तार

दिल्ली में शुक्रवार को लेन ड्राइविंग अभियान को लॉन्च कर दिया। इसके तहत डीटीसी और क्लस्टर बसें सड़क पर एक ही लेन में चलने लगीं। शुक्रवार सुबह पीक आवर्स में इन वाहनों के ड्राइवरों ने नई व्यवस्था का पालन किया और पूरी दिल्ली में बसें एक ही लंबी कतार में चलती दिखीं। पहला चरण 15 अप्रैल को पूरा होने के बाद इस अभियान को विस्तार दिया जाएगा।

विज्ञापन


परिवहन विभाग ने एक बयान में कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश से लॉन्च किए गए अभियान के तहत अगर नियम का उल्लंघन किया जाता है तो 10,000 रुपये तक का जुर्माना लग जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा या ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा या वाहन का परमिट रद्द कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

विभाग द्वारा जारी नएक नोटिस के अनुसार, लोगों के सुरक्षित सफर के लिए दिल्ली में एक अप्रैल से डीटीसी और क्लस्टर बसें बस लेन पर चलेंगीं और बस स्टॉप पर निर्धारित स्थान पर ही रुकेंगीं। लोगों को उनके वाहन बस लेन पर ना चलाने की सलाह दी जाती है। बस लेन या बस के खड़े होने स्थान पर खड़े अन्य वाहनों को विभाग द्वारा उठा लिया जाएगा और उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

परिवहन मंत्री ने ट्वीट कर अपील की

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने ट्वीट किया, ''दिल्ली परिवहन विभाग ने लेन इन्फोर्समेंट ड्राइव शुरू की जा रही है। बसों और भारी वाहनों के चालकों से सिर्फ बस लेन पर ही वाहन चलाने की अपील की जाती है। दिल्ली की जनता से बस लेन पर ना जाने का आग्रह है, जिससे बसें आसानी से चल सकें।''

परिवहन आयुक्त आशीष कुंद्रा ने ट्वीट किया, ''बसें अनुशासित रूप से लेन में चल रही हैं। एक स्वागतयोग्य बदलाव। हम सब मिलकर सार्वजनिक परिवहन को और आरामदायक बनाने के लिए एक छोटा सा प्रयास करें।''

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed