फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : Kejriwal listed the achievements of the party in the national executive meeting

Delhi : राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में केजरीवाल ने गिनाईं पार्टी की उपलब्धियां, कहा- बेहतर शिक्षा-स्वास्थ्य

Mon, 19 Dec 2022 04:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 19 Dec 2022 04:05 AM IST
सार

Delhi : रविवार को हुई बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत तमाम नेताओं ने पार्टी की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और चीन की आक्रमकता के खिलाफ संकल्प लिया।  बैठक की अध्यक्षता करते हुए अरविंद केजरीवाल ने अपने विजन से पार्टी नेताओं को अवगत कराया। 

विज्ञापन
Delhi : Kejriwal listed the achievements of the party in the national executive meeting
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनका विजन पार्टी नहीं, बल्कि देश के लिए है। इस विजन को पाने के लिए आप एक जरिया है। दरअसल, वह ऐसा देश चाहते है जहां कोई भूखा न सोए और गरीब को भी अच्छी शिक्षा व स्वास्थ्य मिले। देश शिक्षा का हब बने और जाति-धर्म के नाम पर हिंसा न हो। 

विज्ञापन


रविवार को हुई बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत तमाम नेताओं ने पार्टी की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और चीन की आक्रमकता के खिलाफ संकल्प लिया।  बैठक की अध्यक्षता करते हुए अरविंद केजरीवाल ने अपने विजन से पार्टी नेताओं को अवगत कराया। 
विज्ञापन


चीन के सामान का बहिष्कार करने की अपील : अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के जवान चीन की सीमा पर डटकर सामना कर रहे हैं, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार लगातार चीन से व्यापार बढ़ाती जा रही है। चीन से आने वाला 90 फीसदी माल भारत में बन सकता है। उन्होंने देश के लोगों से चीन के सामान का बहिष्कार करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने महंगाई पर केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि लोग महंगाई से परेशान हैं। देश में महंगाई की दर सात फीसदी है। सबसे ज्यादा महंगाई दर 8 फीसदी भाजपा शासित गुजरात, मध्यप्रदेश और यूपी में है। वहीं, दिल्ली में महंगाई दर सिर्फ चार फीसदी है। देश में सबसे सस्ता शहर दिल्ली है, क्योंकि यहां सरकार जनता के लिए काम करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह साल  पार्टी के लिए बहुत अच्छा रहा। एक साल में पंजाब का चुनाव जीते, गोवा में हमारे दो विधायक बने और अभी गुजरात के चुनाव में हम लोगों को शानदार सफलता मिली। वहां करीब 14 फीसदी वोट मिला और पांच विधायक बने। भारत के इतिहास में कभी आज तक नहीं हुआ होगा कि पहली बार कोई पार्टी चुनाव लड़ी और उसकी सरकार बन जाए। 

वर्ष 2027 में गुजरात में हमारी सरकार जरूर बनेगी। हम लोग एमसीडी का चुनाव जीते। पिछले 15 साल से भाजपा का एलसीडी पर कब्जा था। इसके साथ ही हमारी 10 साल की आम आदमी पार्टी अब राष्ट्रीय पार्टी बन गई है।

कहा- कट्टर देशभक्ति ईमानदारी और इंसानियत विचारधारा के तीन स्तंभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम देश और असल मुद्दों की बात कर रहे हैं। आज राष्ट्रीय परिपेक्ष्य के अंदर आम आदमी पार्टी के कामों और ईमानदार राजनीति की चर्चा हो रही है। मोटे तौर पर देश में तीन ही राष्ट्रीय पार्टियां है। कांग्रेस, भाजपा और आप। इन तीनों में आम आदमी पार्टी बिल्कुल अलग खड़ी होती है। उन्होंने कहा कि आप की विचारधारा के तीन स्तंभ हैं। पहला कट्टर देशभक्ति, दूसरा कट्टर ईमानदारी और तीसरा इंसानियत है। वहीं दूसरी पार्टियों में एक पार्टी की विचारधारा गुंडागर्दी है। वहीं, दूसरी पार्टी की विचारधारा भ्रष्टाचार है।

बैठक में 32 सदस्यों ने शिरकत की
बैठक में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, दिल्ली प्रदेश के संयोजक गोपाल राय समेत 32 कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित हुए। बैठक में वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। 

बेरोज़गारी ख़त्म और महंगाई को कम करने का काम किया: सिसोदिया
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सिर्फ़ 10 सालों में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में शानदार सफ़र तय किया है और देश हित के लिए काम किया। आज देशभर में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक अरविंद केजरीवाल को अच्छा इंसान बताया जाता है। उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली और अब पंजाब में बेरोज़गारी को ख़त्म करने की दिशा में काम किया है और महंगाई कम की है, उसे देश के कोने-कोने में लेकर जाएंगे।

पंजाब में केजरीवाल की गारंटी पूरी करने पर जोर : भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि वह राज्य में अरविंद केजरीवाल की गारंटी को पूरी करने में लगे हुए है, लेकिन हम वो भी गारंटी पूरी कर रहे है जो दी भी नहीं थी। आप ने पंजाब में आठ माह में वो काम कर दिए है, जो सरकारें जाते-जाते भी नहीं करती है। आमतौर पर आखिरी छह माह में काम करते हैं कि शायद लोगों को यह छह माह याद रह जाए। अभी आसपास कोई चुनाव नहीं है, लेकिन हमने पंजाब में टीम के साथ मिलकर इतना अच्छा काम किया और अब पंजाब के लोग बोलने लग गए है कि फर्क तो दिखा है। जो कहते थे, वो कर रहे है। झारखंड में पंजाब के कोयले की खदान वर्ष 2015 से बंद पड़ी थी। हमने एनओसी व स्थानीय दिक्कतें पूरी करके खदान चला दी।

देश की सुरक्षा पर चिंता जताई
आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक में रविवार को देश की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। बैठक में तीन महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई और तीन प्रस्ताव पारित किए गए। इसमें चीन के साथ आयात के बढ़ते दायरे पर रोक लगाने का प्रस्ताव प्रमुख है। राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता व वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा कि राष्ट्रीय परिषद ने देश की सुरक्षा, महंगाई और बेरोजगारी की समस्या से निजात दिलाने के लिए रोजगार नीति बनाने के संबंध में प्रस्ताव पास किया। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर संगठन निर्माण का काम प्रमुखता के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है।


राष्ट्रवाद की नहीं, बल्कि मौकापरस्ती की सियासत करते हैं केजरीवाल : सचदेवा
प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आप को छलावा पार्टी करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल बात राष्ट्रवाद की करते हैं, मगर केवल मौकापरस्ती की राजनीति करते हैं। सचदेवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में भारत के प्रति पाकिस्तान की अभद्र टिप्पणी पर एक शब्द भी नहीं बोलने पर केजरीवाल के राष्ट्रवाद की पोल खुली गई है। उनका राष्ट्र के प्रति प्रेम पूरी तरह खोखला है। केजरीवाल आप को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने को बहुत बड़ी उपलब्धि दर्शाने में लगे हुए है, जबकि सच यह है कि स्वतंत्रता पश्चात स्थापित पार्टियों में भाजपा ही इस देश की एकमात्र पार्टी है जो अपनी स्थापना के दिन से ही राष्ट्रीय पार्टी बन गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed