फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Kejriwal government gave information collected a fine of 1.10 crore on Tuesday for violation of Kovid restrictions

दिल्ली: केजरीवाल सरकार ने दी जानकारी, मंगलवार को कोविड प्रतिबंधों के उल्लंघन पर लगाया 1.10 करोड़ का जुर्माना

Wed, 12 Jan 2022 04:05 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 12 Jan 2022 04:05 PM IST
सार

दिल्ली सरकार ने एक बयान में बताया कि मंगलवार 11 जनवरी को राजधानी में कोविड प्रतिबंधों का उल्लंघन करने पर 63 एफआईआर दर्ज की गईं।

विज्ञापन
Delhi: Kejriwal government gave information collected a fine of 1.10 crore on Tuesday for violation of Kovid restrictions
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI-फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बाद भी दिल्लीवासी सुधर नहीं रहे हैं। प्रतिदिन लोग कोरोना नियमों की अवहेलना करने पर लाखों रुपये का जुर्माना भर रहे हैं। बीते 24 घंटे में जुर्माने की यह राशि एक करोड़ रुपये को भी पार कर गई है। बीते 24 घंटे में दिल्ली के 11 जिला प्रशासन ने एक करोड़ 10 लाख 88 हजार 800 रुपये वसूल किए हैं। वहीं, नई दिल्ली इलाके में 63 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इससे एक दिन पहले प्रशासन ने 90 लाख रुपये वसूल किए थे।

विज्ञापन


जिला प्रशासन के मुताबिक, मास्क न पहनने के को लेकर सबसे अधिक 782 चालान दक्षिण-पूर्वी जिले में किए गए हैं। यहां से प्रशासन को 15 लाख 64 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। इसके बाद पूर्वी जिले में 702 चालान हुए हैं। यहां से प्रशासन को 14 लाख आठ हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन

मास्क की लापरवाही के मामले में तीसरे नंबर पर मध्य जिला रहा है। यहां 605 चालान मास्क को लेकर किए गए हैं।  शारीरिक दूरी का पालन न करने को लेकर सबसे अधिक 60 चालान पश्चिमी जिले में हुए हैं। यहां मास्क न पहनने को लेकर 404 चालान किए गए हैं। इसके बाद शारीरिक दूरी को लेकर सबसे अधिक 46 चालान उतरी जिले में किए गए हैं।

खुले में थूकने पर सबसे अधिक 24 चालान नई दिल्ली जिले में किए गए हैं। इसके बाद उत्तरी जिले में 11 और दक्षिणी जिले में पांच चालान हुए हैं। खुले में  शराब का सेवन, गुटका और तंबाकू को लेकर किसी भी जिले में एक भी चालान नहीं किया गया है। बीते 24 घंटे में मास्क न पहनने को लेकर 5440,  शारीरिक दूरी को लेकर 108, खुले में थूकने पर 42 और 63 एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed