Delhi Bhogal Robbery: चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी करवाना चाहता था आरोपी, पीएम के बाल काटना है सपना
Delhi Bhogal Robbery: दिल्ली के जंगपुरा में सबसे बड़ी चोरी को अंजाम देने वाला हाईप्रोफाइल चोर गिरफ्तार हो गया है। हाईप्रोफाइल चोर ने सबसे चोरी को अकेले ही अंजाम दिया है। आरोपी पूरे देश भर में सिर्फ बड़ी चोरियों ही करता था।
विस्तार
Delhi Bhogal Robbery: दिल्ली की सबसे बड़ी चोरी हाईप्रोफाइल चोर अंजाम कवर्धा, छत्तीसगढ़ के लोकेश श्रीवास (35) ने की है। लोकेश सुपरचोर बंटी की तर्ज पर अकेले ही पूरे देश में बड़ी चोरियां करता था। दिल्ली से पहले वह तेलंगाना में 40 किग्रा सोना चुरा चुका है। दिल्ली पुलिस ने छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश पुलिस के साथ संयुक्त रूप से लोकेश श्रीवास को उसके साथी शिवा चंद्रवंशी के साथ बिलासपुर से गिरफ्तार किया है।
लोकेश का सपना पीएम के बाल काटना
छत्तीसगढ़ पुलिस ने दिल्ली पुलिस को लोकेश के बारे में इनपुट दिए थे। दिल्ली पुलिस का कहना है कि फिलहाल बिलासपुर पुलिस ने इन दोनों की गिरफ्तारी व 18.5 किग्रा सोने की बरामद की है। सलून में काम करने वाला हाईप्रोफाइल चोर लोकेश का सपना है कि वह एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोने की कैंची, सोने की कंघी और सोने के उस्तरे से बाल काटे। लोकेश दिल्ली में चोरी के बाद प्लास्टिक सर्जरी करवाकर पहचान भी बदलने वाला था।
300 सीसीटीवी फुटेज को खंगाला
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बिलासपुर में श्रीराम क्लाथ मार्केट और सत्यम चौक से अग्रसेन चौक के बीच करीब 7 से 8 दुकानों में चोरी की घटना 19 सितंबर को हुई थी। इस समय आंध्रप्रदेश पुलिस छत्तीसगढ़ 40 किग्रा सोना चोरी की वारदात के आरोपियों का पीछा करते हुए छत्तीसगढ़ पहुंच गई थी। पुलिस टीमों ने लगभग 300 सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। तभी छत्तीसगढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि घटना वाले दिन मुख्य आरोपी लोकेश श्रीवास अपने साथी शिवा चन्द्रवंशी के साथ आसपास दिखाई दिया है।
दिल्ली की वारदात को दिया अंजाम
इसके बाद पुलिस ने उसके सहयोगी शिवा चन्द्रवंशी को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से सोने की ज्वेलरी और लगभग 23 लाख रुपये बरामद किए गए। पूछताछ करने पर शिवा ने बतया कि उसने दुकानों और तेलंगाना में चोरी लोकेश के साथ की है और लोकेश चोरी की बड़ी वारदात करने दिल्ली गया है।
फ्लाइट से जांच के लिए पहुंची दिल्ली पुलिस
छत्तीसगढ़ पुलिस ने ये इनपुट, लोकेश का मोबाइल व अन्य जानकारी दिल्ली पुलिस के साथ साझा की। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस से प्राप्त इनपुट के आधार पर मामले में मुख्य संदिग्ध के रूप में लोकेश श्रीवास की 28 सितंबर को पहचान की गई। इसकी फोटो उमराव सिंह शोरूम में 24 सितंबर को प्रवेश करते हुए और 25 सितंबर को बाहर निकलते हुए कैद हुई फोटो से मेल खा रही थीं।
दिल्ली पुलिस के दो इंस्पेक्टर विष्णुदत्त शर्मा और दिनेश का फ्लाइट से छत्तीसगढ़ भेजा गया। आरोपी शिवा ने बताया कि स्मृति नगर भिलाई में किराए के मकान में रहता है। दिल्ली पुलिस व छत्तीसगढ़ पुलिस ने पीछा कर लोकेश को बिलासपुर से 29 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से दिल्ली से चुराए गए सोने और डायमंड के 18.5 किलो गहने बरामद किए गए हैं।