फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Jeans trader asked for 30 lakh by miscreants threatens to kill him if he does not pay

दिल्ली: जींस कारोबारी से बदमाशों ने मांगी 30 लाख की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर हत्या करने की दी धमकी

Wed, 20 Jul 2022 11:35 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 20 Jul 2022 11:35 AM IST
सार

बदमाशों ने कारोबारी को पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धमकी देने वाले बदमाशों की पहचान कर ली गई है।

विज्ञापन
Delhi Jeans trader asked for 30 lakh by miscreants threatens to kill him if he does not pay
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

दिल्ली के ख्याला इलाके में जींस कारोबारी से बदमाशों ने 30 लाख की रंगदारी मांगी है। बदमाशों ने कारोबारी को पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धमकी देने वाले बदमाशों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन


कारोबारी अपने परिवार के साथ ख्याला इलाके में रहता है। इलाके में उसकी जींस का कारोबार है। रविवार को पुलिस को दी शिकायत में कारोबारी ने बताया कि तीन चार दिन पहले वह घर की ओर आ रहा था। रास्ते में एक जानकार युवक ने उसे रोका और कहा कि उसे तीन चार दिन में 30 लाख रुपये चाहिए। पैसे नहीं देने पर इसका अंजाम बुरा होगा। कारोबारी इसे मजाक समझकर उसकी बातों को अनसुना कर वहां से चला गया। 
विज्ञापन


कारोबारी का आरोप है कि शनिवार की शाम को उसके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन उसी जानकार युवक का था। उसने धमकी दी और कहा कि उस दिन जो बात मैने कही थी वह तुम्हारे समझ में नहीं आया। आरोपी ने बताया कि वह कई बदमाशों के साथ बैठा हुआ है। उसके दो भाई पैसे लेने के लिए तुम्हारे घर पर जाएंगे, उन्हें पैसे दे देना। पैसे नहीं देने पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धमकी मिलने के बाद कारोबारी काफी सहम गया और उसने परिवार वालों से विचार विमर्श करने के बाद पुलिस से इसकी शिकायत की है। कारोबारी ने पुलिस से सुरक्षा मुहैया करवाने की गुहार भी लगाई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कारोबारी ने धमकी देने वाले बदमाश का नाम बताया है। शिकायत दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed