{"_id":"617fe9fe1b451d757675e5bf","slug":"delhi-jagdish-tytler-said-on-bjp-statement-when-there-is-no-allegation-then-why-should-i-answer","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: भाजपा के बयान पर जगदीश टाइटलर बोले- जब कोई आरोप ही नहीं तो जवाब क्यों दूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: भाजपा के बयान पर जगदीश टाइटलर बोले- जब कोई आरोप ही नहीं तो जवाब क्यों दूं
Mon, 01 Nov 2021 06:52 PM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 01 Nov 2021 06:52 PM IST
सार
भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कांग्रेस पर जगदीश टाइटलर को डीपीसीसी में स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में नियुक्त करके सिखों के पुराने घावों को फिर से खोलने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
जगदीश टाइटलर
- फोटो : file photo
विस्तार
कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर ने उनके दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी (डीपीसीसी) में स्थायी आमंत्रित सदस्य नियुक्त किए जाने पर भाजपा द्वारा आपत्ति दर्ज किए जाने पर कहा है कि उनपर जब कोई आरोप ही नहीं हैं तो वे उन पर जवाब क्या दें।
विज्ञापन
1984 में हुए सिख विरोधी दंगों में आरोपी जगदीश टाइटलर ने सोमवार को एक सवाल के जवाब में कहा, क्या आरोप हैं? कोई व्यक्ति जो चाहे बोल सकता है। अगर कोई आरोप ही नहीं है तो मैं उन पर प्रतिक्रिया क्यों दूं।
विज्ञापन
भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कांग्रेस पर जगदीश टाइटलर को डीपीसीसी में स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में नियुक्त करके सिखों के पुराने घावों को फिर से खोलने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन