फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Instructions to increase the availability of water in every house

Delhi : हर घर में पानी की उपलब्धता बढ़ाने के निर्देश, दिसंबर तक चंद्रावल संयंत्र तैयार करने के आदेश

Thu, 16 Mar 2023 05:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 16 Mar 2023 05:53 AM IST
सार

इस दौरान उन्होंने पानी की उपलब्धता बढ़ाने व पानी का संपूर्ण इस्तेमाल करने पर विशेष बल दिया। साथ ही, इस दिशा में चल रहे दिल्ली जल बोर्ड के कामों को निर्धारित समय से पहले पूरा करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Delhi: Instructions to increase the availability of water in every house
अरविंद केजरीवाल, सीएम, दिल्ली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हर घर को साफ और भरपूर पानी उपलब्ध कराने के लिए बुधवार को कैंप कार्यालय पर जल मंत्री सौरभ भारद्वाज, वन मंत्री गोपाल राय, मुख्य सचिव और संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने पानी की उपलब्धता बढ़ाने व पानी का संपूर्ण इस्तेमाल करने पर विशेष बल दिया। साथ ही, इस दिशा में चल रहे दिल्ली जल बोर्ड के कामों को निर्धारित समय से पहले पूरा करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


इस मौके पर केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के पास मौजूद पानी के संपूर्ण इस्तेमाल और उसकी बर्बादी रोकने के लिए समयबद्ध काम किया जाए। सभी ट्यूबवेल चालू हों, नए ट्यूबवेल लगाने का कार्य तेजी से किया जाए और खराब ट्यूबवेल 24 घंटे के अंदर ठीक किए जाएं। पानी की उपलब्धता बढ़ाने के लिए नए एसटीपी का काम जल्द पूरा किया जाए। वहीं, उन्होंने हरियाणा से आने वाले पानी में उपलब्ध अमोनिया को साफ करने का एक सप्ताह में प्लान मांगा है। 
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने मुख्य सचिव को जमीन संबंधित समस्या के निपटारे के लिए डीडीए के साथ सामंजस्य स्थापित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जमीन मिलने के छह महीने के अंदर ट्यूबवेल लगा दिए जाएं और जितने भी ट्यूबवेल लग गए हैं, वहां यूजीआर पर पानी की बर्बादी रोकने के लिए वाटर फ्लो मीटर लगाने का काम जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी ट्यूबवेल चालू हालत में होने चाहिए और उससे जितना पानी मिल रहा है, उसकी आपूर्ति की जाए। कोई खराब ट्यूबवेल चार दिनों तक ठीक नहीं होने की स्थिति में संबंधित इंजीनियर के खिलाफ कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वजीराबाद में बनेगा अमोनिया रिमूवल प्लांट
मुख्यमंत्री ने कहा कि वजीराबाद में अमोनिया रिमूवल प्लांट लगाया जाएगा। इसका एक सप्ताह के अंदर पूरा प्लान बनाकर प्रस्तुत किया जाए। यहां से वीआईपी एरिया में पानी की आपूर्ति की जाती है। इसे प्राथमिकता से लिया जाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा से आने वाले पानी में अगर अमोनिया है तो उसे साफ किया जाए। अमोनिया की वजह से पानी की आपूर्ति रुकनी नहीं चाहिए।

वहीं, उन्होंने कोंडली एसटीपी को अपग्रेड करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कोंडली एसटीपी से संजय लेक और पार्कों में भी पानी दिया जाए। अगले तीन महीने में जब रिठाला एसटीपी भी तैयार हो जाएगा, तब वहां से भी इरादतनगर और डीडीए की डेड लेक तक पानी लेकर जा सकते हैं। इसके अलावा भलस्वा समेत अन्य लेक में भी पानी पहुंचाया जाए और वाटर बॉडी को रिचार्ज किया जाए।

दिसंबर तक चंद्रावल संयंत्र तैयार करने के आदेश
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को चंद्रावल में निर्माणाधीन 105 एमजीडी जल शोधक संयंत्र का दौरा किया। इस दौरान प्रगति निर्धारित समय सीमा के अनुसार नहीं होने पर मुख्यमंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने इस प्रोजेक्ट को दिसंबर तक पूरा करने के लिए एजेंसी से 24  घंटे में विस्तृत योजना सौंपने के आदेश दिए।

उन्होंने कहा कि यह संयंत्र शुरू होने से दिल्ली के 22 लाख लोगों को घर में साफ पानी मिलने लगेगा। चंद्रावल संयंत्र को पूरी तरह से अपग्रेड कर नया बनाया जा रहा है। प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद इसकी क्षमता 105 एमजीडी की हो जाएगी। अभी करीब 90 एमजीडी क्षमता है। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे साइट पर तुरंत कर्मचारी व मशीनरी बढ़ाएं और किसी भी तरह की ढिलाई की गुंजाइश न छोड़ें। वे खुद एक इंजीनियर है और समझते है कि प्रोजेक्ट स्थल पर कैसे कार्य किया जाता है। 


वे ठेकेदार की ओर से किसी भी प्रकार की कमियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने मौजूदा व्यवस्था पर असंतोष जताते हुए संयंत्र में अमोनिया ट्रीटमेंट के प्रावधान शामिल करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को ऐसी प्रणाली स्थापित करने के लिए विशेषज्ञों के साथ समन्वय बनाकर काम करने के लिए कहा जो पानी में मौजूद अमोनिया को ट्रीट कर सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed