फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi in family dispute man set her wife on fire by throwing petrol treatment continue husband on run police probing

घरेलू कलह में पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, फिर हो गया फरार, पड़ोसियों ने पहुंचाया अस्पताल 

Tue, 23 Mar 2021 11:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 23 Mar 2021 11:46 PM IST
सार

-महिला का अस्पताल में चल रहा है इलाज, पुलिस फरार पति की तलाश में दे रही है दबिश

विज्ञापन
Delhi in family dispute man set her wife on fire by throwing petrol treatment continue husband on run police probing
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली शाहबाद डेयरी इलाके में घरेलू कलह की वजह से एक युवक ने अपनी पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आस पास के लोगों से आग बुझाकर महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। 

विज्ञापन


पीड़िता की पहचान नीतू कुमारी(30) के रूप में हुई है। गत रविवार को पुलिस को बरवाला में महिला पर तेल डालकर आग लगाने की जानकारी मिली। अस्पताल पहुंची पुलिस को पता चला कि महिला को सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस अगले दिन पीड़िता का बयान लिया। जिसमें उसने बताया कि वर्ष 2011 में उसकी शादी मूलत: बिहार के छपरा निवासी ओमप्रकाश से हुई थी। उसका एक बेटा है जो गांव में अपनी नानी के पास रहता है। 
विज्ञापन


ओमप्रकाश बरवाला स्थित एक ग्रीस बनाने की फैक्टरी में काम करता था। उस फैक्टरी में वह भी काम करती थी। उसका पति शराब पीने का आदी है। वह अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। रविवार को भी उनका झगड़ा हो गया। इस दौरान पति ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed