फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi IAS officer book Operation Ganga released

Delhi: IAS अधिकारी की पुस्तक 'ऑपरेशन गंगा' का विमोचन, अनुराग ठाकुर बोले- दुनिया को दिखाई तिरंगे की ताकत

Fri, 17 Feb 2023 10:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 17 Feb 2023 10:17 PM IST
सार

अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने चार केंद्रीय मंत्रियों को विशेष दूत बनाकर रूस-यूक्रेन से सटे देशों की सीमाओं पर भेजा। भारत सरकार के इन प्रतिनिधियों ने पोलैंड, स्लोवाकिया, रोमानिया, माल्डोवा, हंगरी आदि देशों के स्थानीय अधिकारियों से टाई-अप कर छात्रों के लिए फैसिलिटेशन सेंटर उपलब्ध करवाए।

विज्ञापन
Delhi IAS officer book Operation Ganga released
IAS अधिकारी की पुस्तक 'ऑपरेशन गंगा' का विमोचन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय सूचना व प्रसारण और युवा, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार शाम अपने आवास पर मध्य प्रदेश कैडर के 2009 बैच के आईएएस अधिकारी तरुण पिथोड़े द्वारा लिखित पुस्तक 'ऑपरेशन गंगा' (डायरी ऑफ़ ए पब्लिक सर्वेंट) का विमोचन किया। केंद्रीय मंत्री ने लेखक के इस  प्रयास की सराहना करते हुए कहा की ऐसे संस्मरण आगे चल कर डाक्यूमेंट्री बनाने में भी मददगार साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में भारत की बढ़ती वैश्विक क्षमताओं के कारण आज हम विश्व से मदद नहीं मांगते हैं, बल्कि बाकी देश संकट में हमारी ओर देखते हैं। 

विज्ञापन


ऑपरेशन गंगा, कोरोना काल व अफ़्ग़ानिस्तान संकट में वहां फंसे भारतीयों को बिना किसी खरोंच के मोदी सरकार ने भारत वापस लाई। सिर्फ भारतीयों की ही नहीं,अन्य देशों की भी मदद की। यूक्रेन में फंसे 18 देशों के 147 नागरिकों को भी भारत सरकार ने बचाया।
विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने चार केंद्रीय मंत्रियों को विशेष दूत बनाकर रूस-यूक्रेन से सटे देशों की सीमाओं पर भेजा। भारत सरकार के इन प्रतिनिधियों ने पोलैंड, स्लोवाकिया, रोमानिया, माल्डोवा, हंगरी आदि देशों के स्थानीय अधिकारियों से टाई-अप कर छात्रों के लिए फैसिलिटेशन सेंटर उपलब्ध करवाए। वे वहां तब तक रुके, जब तक  सभी बच्चे सकुशल वापस ना आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने ऑपरेशन गंगा में इंडियन एयरफोर्स द्वारा चलाये गए 13 विशेष मिशंस के बारे में भी बताया। इसमें एयरफोर्स के साथ विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने विशेष सहयोग दिया। इसी कारण विषम परिस्तिथियों में भी यह मिशन पूरा हो सका। ऑपरेशन गंगा के लिए 17 दिनों में 90 से ज्यादा उड़ानों की व्यवस्था की गयी थी। सीरिया, लीबिया, अफ़ग़ानिस्तान व नेपाल में भारतीय मदद व रेस्क्यू ऑपरेशन्स की सराहना करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, जहां दुनिया के बड़े से बड़े देशों के पसीने छूट जाते थे, वहां भारत ने शानदार कार्य किया।


कोविड में दुनिया ने वसुधैव कुटुम्बकम को माना : 
अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री वसुधैव कुटुम्बकम की बात करते हैं। दुनिया को कोविड काल में पीएम की यह बात समझ आयी है। भारत ने दुनिया के 101 देशों को 29 करोड़ वैक्सीन दिए। जबकि 190 देशों को पीपीई किट व अन्य उपकरण दिए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed