फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi hospitals will be on alert instructions to provide emergency services

होली 2022: अलर्ट पर रहेंगे दिल्ली के अस्पताल, आपात सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश

Wed, 16 Mar 2022 05:23 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Wed, 16 Mar 2022 05:23 AM IST
सार

एम्स, सफदरजंग, आरएमएल, लोकनायक अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में कैट्स एंबुलेंस की तैनाती को लेकर भी निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई दुर्घटनग्रस्त होता है तो हेल्पलाइन पर काल करने पर कैट्स एम्बुलेंस मौके पर पहुंचेगी और प्राथमिक उपचार देने के बाद तुरंत मरीज को अस्पताल ले जाएगी।

विज्ञापन
Delhi hospitals will be on alert instructions to provide emergency services
एम्स दिल्ली - फोटो : फाइल

विस्तार

दिल्ली सरकार ने होली पर सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा है। निर्देश दिए हैं कि आपातकालीन सेवाओं पर त्योहार के दौरान खास जोर रहना चाहिए। होली के हुड़दंग और रंगों से जुड़ी घटनाओं को लेकर समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के सभी बड़े अस्पतालों को निर्देश जारी किए गए हैं। इन अस्पतालों में 18 मार्च को अवकाश के दौरान भी आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी। 19 मार्च को भी सेवाएं संचालित रहेंगी। इनमें आवश्यक ऑपरेशन आदि भी शामिल हैं। 17 से 20 मार्च के बीच अवकाश होने के चलते स्वास्थ्य सेवाओं पर काफी असर पड़ सकता है। ऐसे में सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। हालांकि, अस्पतालों को अपने-अपने स्तर पर योजना बनाने के लिए भी कहा गया है। होली पर इमरजेंसी की विभिन्न पालियों में डाक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ की संख्या बढ़ाने, जीवन रक्षक दवाओं, दर्द निवारक इंजेक्शन आदि के लिए हेल्पलाइन की सभी कॉलेज रिसीव करने भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


एम्स, सफदरजंग, आरएमएल, लोकनायक अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में कैट्स एंबुलेंस की तैनाती को लेकर भी निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई दुर्घटनग्रस्त होता है तो हेल्पलाइन पर काल करने पर कैट्स एम्बुलेंस मौके पर पहुंचेगी और प्राथमिक उपचार देने के बाद तुरंत मरीज को अस्पताल ले जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने दिल्ली के लोगों से अपील की है कि होली पर किसी को गुब्बारा नहीं मारे और प्राकृतिक रंगों का ही प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्वचा का रखें ख्याल
लोकनायक अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अतुल कोचर का कहना है कि त्वचा की रक्षा के लिए सिंथेटिक रंगों के बजाय प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए। पूरा शरीर कपड़ों से ढका होना चाहिए। होली खेलने से पहले खूब पानी पी लें, ताकि त्वचा को डिहाइड्रेशन से बचाया जा सके। इससे बचने के लिए शरीर पर तेल, मॉइस्चराइजर, होंठ पर बाम और नाखूनों पर नेल पॉलिश लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed