फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi High Court Chief Justice D N Patel corona positive 

कोरोना का कहर: अब दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल कोविड पॉजिटिव

Sun, 18 Apr 2021 12:02 AM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 18 Apr 2021 12:02 AM IST
सार

दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वे अभी होम आइसोलेशन में हैं। यह जानकारी कोर्ट के सूत्रों के हवाले से मिली है। 

विज्ञापन
Delhi High Court Chief Justice D N Patel corona positive 
दिल्ली हाईकोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में कोरोना का कहर लोगों पर टूट रहा है। बेकाबू मामलों ने चारों ओर अफरा-तफरी मचा दी है। शनिवार को बीते 24 घंटे में 24 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। इस बीच दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वे अभी होम आइसोलेशन में हैं। यह जानकारी कोर्ट के सूत्रों के हवाले से मिली है। 

विज्ञापन


दिल्ली में कोरोना की चौथी लहर बहुत ही खतरनाक साबित हो रही है। कहीं बेड नहीं मिल रहे हैं तो कहीं अस्पताल के बाहर मरीजों की मौत हो रही है। इस बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने माना कि कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली में ऑक्सीजन, रेमडिसविर और पॉसिलिजमॉब की कमी होती जा रही है।
विज्ञापन


वहीं इससे पहले हाईकोर्ट के तीन जज कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। तीनों अब अपने घरों में आईसोलेट हो गए थे। बताया जाता है कि दो अन्य में भी संदिग्ध लक्ष्ण पाए गए थे। उधर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने भी अपना कार्यालय 20 अप्रैल तक बंद कर दिया है। तीनों जजों को पिछले दिनों हल्का बुखार आया था और इसी के तहत उन्होंने टेस्ट करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन जजों को कल उनकी टेस्ट रिपोर्ट मिली जिसमें उन्हें पोजिटिव बताया गया। इसी कारण तीनों जज सोमवार को अदालत में नहीं आए। हाईकोर्ट ने कोरोना के संक्रमण बढ़ने के बाद फिजिकल सुनवाई बंद कर 24 अप्रैल तक विडियों कांफ्रेंसिंग सिस्टम से ही सुनवाई करने का निर्णय लिया था। उधर दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने भी कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 20 अप्रैल तक अपना कार्यालय बद कर दिया है।
 

सीएम ने सख्त कार्रवाई के दिए आदेश
मुख्यमंत्री ने जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश अधिकारियों को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने संकेत दिए हैं कि अगर हालात बेहतर न होने की सूरत में दिल्ली सरकार ज्यादा सख्त कदम उठाने को भी तैयार है। दूसरी तरफ सरकार अगले तीन-चार दिनों में करीब 6000 अतिरिक्त बेड का इंतजाम भी करेगी। वहीं, केंद्र सरकार से भी उनके अस्पतालों में 50 फीसदी कोविड बेड आरक्षित करने की गुजारिश मुख्यमंत्री ने की है। इसके अलावा क्षमता से अधिक सैंपल उठाने और 24 घंटे में रिपोर्ट ने देने वाले लैब पर भी सरकार कार्रवाई करेगी।

इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कोरोना संक्रमण की रोकथाम और कोराना मरीजों बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कई दौर की बैठकें कीं। मुख्यमंत्री ने दोपहर में सचिवालय में कोरोना की समीक्षा बैठक की और अधिकारियों से मौजूदा हालत की जानकारी ली। इसके बाद सभी जिलाधिकारिगयों से बात की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

पिछले 24 घंटे में लगभग 24 हजार नए केस
बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे में लगभग 24 हजार नए केस आएं हैं। सकारात्मकता दर 24 फीसदी से ज्यादा हो गई है। इस समय स्थिति काफी गंभीर और चिंताजनक है। तेजी से बढ़ते मामलों के बीच ऑक्सीजन, रेमडिसविर और पॉसिलिजमॉब की कमी नजर आई। किसी भी हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर की एक सीमाएं हैं। दिल्ली के अंदर भी एक सीमित बेड और सीमित आईसीयू के बेड हैं। जिस तेजी के साथ कोरोना बढ़ रहा है, तो ऑक्सीजन और आईसीयू के बेड बहुत तेजी के साथ भरते जा रहे हैं, लेकिन सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि बेड को और ज्यादा से ज्यादा बढ़ाया जाए। इससे लोगों को इलाज करना संभव हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed