{"_id":"604f457c47229c1dd15ad4ea","slug":"delhi-high-court-and-district-courts-physical-hearing-resumes-from-15-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली हाईकोर्ट और जिला अदालतों में शुरू हुई फिजिकल सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली हाईकोर्ट और जिला अदालतों में शुरू हुई फिजिकल सुनवाई
Mon, 15 Mar 2021 05:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 15 Mar 2021 05:01 PM IST
सार
- 23 मार्च 2020 से बंंद थी फिजिकल सुनवाई
- कुछ वकील हुए खुश, कई हैं निराश
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिल्ली में हाईकोर्ट समेत तमाम जिला अदालतों में सोमवार से फिजिकल सुनवाई शुरू हो गई है। हालांकि इन अदालतों में प्रैक्टिस करने वाले वकीलों ने इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दी है। कुछ ने इस कदम का स्वागत किया है तो कुछ ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से ही सुनवाई जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन
विकास सिंह नाम के एक वकील ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि फिजिकल सुनवाई का कोई विकल्प नहीं है। इससे वकीलों की आर्थिक स्थिति भी ठीक होगी। दूसरी 66 वर्षीय रंजीत गंभीर ने कहा कि वर्चुअल सुनवाई जारी रहनी चाहिए थी क्योंकि अब भी कोरोना के संक्रमण का खतरा बरकरार है।
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट ने 23 मार्च 2020 कोर्ट की सुनवाई लॉकडाउन लगने के चलते रोकी थी। हालांकि हाईकोर्ट अर्जेंट मैटर की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कर रहा था और बाद में जाकर सीमित बेंच की फिजिकल सुनवाई भी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन