फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi has become the capital of murder, robbery, extortion and gang war: Atishi

हत्या, लूट, रंगदारी और गैंगवार की राजधानी बनी दिल्ली : आतिशी

Sat, 30 Aug 2025 09:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 09:27 PM IST
विज्ञापन
Delhi has become the capital of murder, robbery, extortion and gang war: Atishi
नई दिल्ली। कालकाजी मंदिर के सेवादार की बेरहमी से हत्या के बाद आम आदमी पार्टी ने भाजपा और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर सीधा हमला बोला है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने सीएम को चिट्ठी लिखकर इस्तीफे की मांग की और कहा कि दिल्ली अब हत्या, लूट, रंगदारी और गैंगवार की राजधानी बन चुकी है जबकि पुलिस बदमाशों के सामने बौनी साबित हो रही है।
विज्ञापन



आतिशी ने कहा कि कालकाजी मंदिर में सेवादार की पीटकर की गई हत्या ने साफ कर दिया है कि कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। बदमाशों को पुलिस का कोई डर नहीं है क्योंकि भाजपा की चार इंजन सरकार नाकाम हो चुकी है। उन्होंने कहा कि शनिवार को ही एक प्रॉपर्टी डीलर के घर पर 5 करोड़ की रंगदारी न देने पर फायरिंग हुई। अगस्त में लगातार कई बड़ी वारदातें सामने आईं हैं जैसे मैदानगढ़ी में ट्रिपल मर्डर, अभिनेत्री हुमा कुरैशी के कजिन असीफ कुरैशी की निज़ामुद्दीन में हत्या और आईपी एक्सटेंशन में लूट के दौरान चाकूबाजी। आतिशी ने आरोप लगाया कि हालात इतने खराब हैं कि खुद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर भी हाल में हमला हो चुका है। नेता प्रतिपक्ष ने दिल्ली पुलिस पर भी निशाना साधा और कहा कि बड़े अधिकारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को साहब कहकर संबोधित कर रहे हैं। इससे बड़ा सबूत और क्या होगा कि बदमाशों के सामने पुलिस झुक चुकी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed