{"_id":"64ac338183ee46b8eb078115","slug":"delhi-govt-primary-and-mcd-schools-to-remain-closed-tomorrow-2023-07-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi Schools Closed: आफत की बारिश से बढ़ीं परेशानियां, आज भी स्कूल रहेंगे बंद, सरकार ने जारी किया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Schools Closed: आफत की बारिश से बढ़ीं परेशानियां, आज भी स्कूल रहेंगे बंद, सरकार ने जारी किया आदेश
Tue, 11 Jul 2023 12:14 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 11 Jul 2023 12:14 AM IST
सार
राजधानी में बारिश के अलर्ट को देखते हुए 11 जुलाई यानी मंगलवार को दिल्ली सरकार के प्राथमिक और एमसीडी स्कूल बंद रहेंगे। दिल्ली शिक्षा विभाग की ओर से सर्कुलर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
आज भी स्कूल बंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारी बारिश को देखते हुए मंगलवार को भी दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। वहीं दिल्ली सरकार के प्राइमरी तक के स्कूल भी बंद रहेंगे। निजी स्कूल मंगलवार से सुचारू रूप से खुलेंगे।
विज्ञापन
रविवार को शिक्षा मंत्री आतिशी के निर्देश के बाद स्कूलों में सोमवार को अधिकारियों ने सुरक्षा को लेकर निरीक्षण किया, जिसमें अधिकारियों ने स्कूल की दीवार और क्लास रूम से लेकर सुरक्षा के उपकरणों का जायजा लिया। बता दें शिक्षा निदेशालय ने बारिश की आफत को देखते हुए सोमवार को निजी और सरकारी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया था।