फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi govt free ration scheme extended for six months announces CM Arvind Kejriwal

खुशखबर: सीएम केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को दिया तोहफा, छह महीने के लिए बढ़ाई मुफ्त राशन योजना, पीएम मोदी से भी की अपील

Sat, 06 Nov 2021 12:32 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 06 Nov 2021 12:32 PM IST
सार

अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा कि प्रधानमंत्री जी, गरीबों को मुफ्त राशन देने की केंद्र सरकार की योजना को कृपया छह महीने और बढ़ाया जाए। दिल्ली सरकार अपनी फ्री राशन योजना छह महीने के लिए बढ़ा रही है।

विज्ञापन
Delhi govt free ration scheme extended for six months announces CM Arvind Kejriwal
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के तहत मुफ्त राशन वितरण भले ही 30 नवंबर के बाद आगे न बढ़े, लेकिन केजरीवाल सरकार ने दिल्लीवासियों को बड़ा तोहफा दिया है। दिल्ली सरकार ने अपनी फ्री राशन योजना अगले छह महीने के लिए बढ़ाने की घोषणा की है।

विज्ञापन


सीएम केजरीवाल ने पीएम मोदी से मुफ्त राशन योजना को बढ़ाने का किया अनुरोध
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि महंगाई बहुत ज्यादा हो गई है। आम आदमी को दो वक्त की रोटी भी मुश्किल हो रही है। कोरोना की वजह से कई लोग बेरोजगार हो गए हैं। सीएम केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र की मुफ्त राशन योजना को छह महीने के लिए बढ़ाने का अनुरोध किया है। दिल्ली सरकार ने आज 6 महीने के लिए अपनी मुफ्त राशन योजना के विस्तार की घोषणा की है।
विज्ञापन


2020 में केवल तीन महीने के लिए शुरू हुई थी केंद्र सरकार की योजना
पीएमजीकेएवाई की शुरुआत मार्च, 2020 में कोरोना संकट के दौरान लोगों की मदद के लिए की गई थी। तीन महीने के लिए लागू की गई इस योजना को संकट जारी रहने के कारण नवंबर 2020 तक के लिए बढ़ा दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी लहर के दौरान किया गया था विस्तार
एक बार बंद होने के बाद 2021 में कोरोना की दूसरी लहर में आए संकट के कारण इसे एक बार फिर से लागू किया गया। इस बार इसकी अवधि दो महीने  यानी मई-जून के लिए थी। संकट गहराने पर इसे एक बार फिर नवंबर 2021 तक के लिए बढ़ाया गया। आगामी 30 नवंबर को इस योजना की आखिरी तारीख है।





नवंबर से आगे बढ़ाने का प्रस्ताव नहीं: केंद्रीय खाद्य सचिव
शुक्रवार को केंद्रीय खाद्य सचिव सुधांशु पांडेय ने कहा कि अर्थव्यवस्था में सुधार और ओएमएसएस नीति के तहत खुले बाजार में खाद्यान्न की अच्छी बिक्री को देखते हुए पीएमजीकेएवाई के जरिये मुफ्त राशन वितरण को नवंबर से आगे बढ़ाने का प्रस्ताव नहीं है। इसके बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली सरकार की इस योजना को बढ़ाने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed