{"_id":"63ab5c4a8e7b9c6c9c17e962","slug":"delhi-government-will-run-metro-e-feeder-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : दिल्ली सरकार चलाएगी मेट्रो की ई-फीडर बसें, कैबिनेट ने दी अधिग्रहण को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : दिल्ली सरकार चलाएगी मेट्रो की ई-फीडर बसें, कैबिनेट ने दी अधिग्रहण को मंजूरी
Wed, 28 Dec 2022 02:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 28 Dec 2022 02:28 AM IST
सार
दिल्ली कैबिनेट ने हाल ही में परिवहन विभाग के अधीन दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की 100 से अधिक मौजूदा ई-बस बेड़े और अतिरिक्त 380 फीडर ई-बसों को संचालित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सरकार जल्द ही लोगों को लास्ट माइल कनेक्टिविटी की सुविधा देने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) की मौजूदा इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन को अपने हाथ में लेगी। दिल्ली कैबिनेट ने हाल ही में परिवहन विभाग के अधीन दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की 100 से अधिक मौजूदा ई-बस बेड़े और अतिरिक्त 380 फीडर ई-बसों को संचालित करने का निर्णय लिया है। दिल्ली मेट्रो दिसंबर 2019 से पूर्वी और उत्तरी क्लस्टर में शास्त्री पार्क और मजलिस पार्क डिपो से फीडर ई-बसों का संचालन कर रही है।
विज्ञापन
इन बसों को परिवहन विभाग दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल ट्रांजिट सिस्टम (डीआईएमटीएस) के जरिए चलाएगा। इसके अलावा, अतिरिक्त 380 इलेक्ट्रिक बसों को संचालित करने के लिए वेलकम, कोहाट एंक्लेव, रिठाला, नांगलोई, मुंडका और द्वारका छह नए स्टेशनों की पहचान की गई है। डीएमआरसी इन स्थानों पर बस डिपो का निर्माण करेगी। परिवहन विभाग इन सभी फीडर बसों को प्रति किमी के आधार पर संचालित करेगा, जिसके अंतर्गत परिचालकों को उनके द्वारा तय की गई दूरी के हिसाब से भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
करवाया गया था रूट रेशनलाइजेशन
दिल्ली सरकार ने लास्ट माइल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए रूट रेशनलाइजेशन करवाया था। पहला चरण अक्टूबर 2022 में शुरू हुआ था जिसके अंतर्गत 26 नए मार्गों पर पीक आवर्स के दौरान 5 से 20 मिनट की आवृत्ति पर मानक (12 मीटर) बसों को चलाया गया था। संकरी सड़कों पर मिनी या मिडी बसों के उपयोग की सिफारिश की गयी थी।
विज्ञापन
दिल्लीवालों को दी जाएगी बेहतर सुविधा : गहलोत
परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्लीवालों को किफायती, सुरक्षित और सुविधाजनक सुविधा देगी। रूट रेशनलाइजेशन के कार्यान्वयन को मिली अच्छी प्रतिक्रिया और सफलता के बाद अब ये नई इलेक्ट्रिक फीडर बसें लोगों के लिए लास्ट माईल कनेक्टिविटी को और आसान बना देंगी। जरूरत के आधार पर बसों को बढ़ाया जाएगा। हमारी कोशिश है कि सार्वजनिक परिवहन को पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए शहर में जोड़ी जा रही सभी नई बसें इलेक्ट्रिक हों।