{"_id":"5ead99f38ebc3e903e719adb","slug":"delhi-government-to-build-two-special-hospitals-for-the-treatment-of-corona-positive-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित अधिकारियों के लिए दो विशेष अस्पताल, नोडल अधिकारी की नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित अधिकारियों के लिए दो विशेष अस्पताल, नोडल अधिकारी की नियुक्ति
Sat, 02 May 2020 10:22 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 02 May 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार इनकी व इनके परिजनों के जांच व इलाज के लिए दो अस्पतालों व एक टेस्टिंग सेंटर का इंतजाम करने जा रही है। इसके लिए सरकार ने नोडल अधिकारी की तैनाती की है।
विज्ञापन
मुख्य सचिव विजय देव ने दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ निखिल कुमार को इस पद पर नियुक्त करने का आदेश जारी कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि नोडल अधिकारी को एक स्टॉफ वेलफेयर सेल का गठन करेगा।
विज्ञापन
सेल से जुड़े अधिकारी संक्रमित अधिकारियों व उनके परिवार के लोगों से नियमित तौर पर मुलाकात कर उनकी जरूरतों का पूरा करेंगे। इनके लिए 24 घंटे काम करने वाला एक लाइन नंबर जारी किया जाएगा। संक्रमित अधिकारियों व उनके परिवार के लोगों की काउंसलिंग करने के लिए एक मनोचिकित्सकों का इंतजाम करना होगा।
विज्ञापन
इसके साथ ही अधिकारी के संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति के क्वारंटीन की व्यवस्था भी नोडल अधिकारी को करनी है। मुख्य सचिव के आदेश में कहा गया है कि नोडल अधिकारी संक्रमित अधिकारियों व उनके परिजनों की जांच और इलाज के लिए दो अस्पतालों की पहचान करेगा। पूरा इलाज कैशलेस रहेगा। इन अस्पतालों की जानकारी सभी विभागीय प्रमुखों के पास होगी।
इसके अलावा नोडल अधिकारी के पास ऐसे सभी अधिकारियों व उनके विभागों की जानकारी होगी। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह नोडल अधिकारी को दैनिक आधार पर संक्रमित अधिकारियों का आंकड़ा मुहैया कराएं।