फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi government is coming up with a one-time settlement scheme for problem of pending water bills

दिल्ली की जनता को तोहफा: पानी के बढ़े बिल से मिलेगी राहत, एक अगस्त से OTS योजना लागू; 11.7 लाख लोगों को फायदा

Tue, 13 Jun 2023 06:46 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 13 Jun 2023 06:46 PM IST
सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पानी के बिलों की समस्या से जूझ रहे लोगों को बड़ी रहात दी। दिल्ली सरकार वन टाइम सेटलमेंट योजना लेकर आ रही है। जो 1 अगस्त 2023 से लागू होगी। यह योजना 3 महीने तक चलेगी। 

विज्ञापन
Delhi government is coming up with a one-time settlement scheme for problem of pending water bills
सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : Youtube/Aam Aadmi Party

विस्तार

विज्ञापन

सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में कहा कि दिल्ली की जनता को एक बड़ी खुश खबरे देने जा रहे हैं। एक बड़ी योजना का ऐलान करने जा रहे हैं। कई लोगों के पानी के मीटर के बिल ज्यादा आ रहे हैं, कई मीटरों की रीडिंग नहीं हो पा रही है। मीटर रीडर ने गलत रीडिंग भर दी, गलत बिल लोगों के पास गए। सभी के बिलों को दो कैटेगिरी में बांट गया है। दिल्ली सरकार वन टाइम सेटलमेंट योजना लेकर आ रही है। जो 1 अगस्त 2023 से लागू होगी। यह योजना 3 महीने तक चलेगी। इसलिए 1 अगस्त के बाद से समय पर पानी का बिल जमा करें।

विज्ञापन

 

पीसी के दौरान केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोगों के पानी के गलत बिलों को ठीक करने के लिए वन टाइम सेटलमेंट योजना लेकर आ रही है। जिन लोगों के गलत बिल आए हैं, वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। 11 लाख लोगों के पानी के बिल गलत हैं। बिल ठीक होने के बाद सात लाख लोगों के बिल जीरो हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना काल में लोगों के पानी के बिल एक्यूमूलेट हो गए थे। दिल्ली में 27.6 लाख घरेलू उपभोक्ताओं हैं, जिसमें से 11.7 लाख पर एरियर्स हैं। इन सब को जोड़ा जाए तो 5,737 करोड़ के एरियर्स हैं। अगर हम सभी बिलों को ठीक करने की कोशिश करते तो हमें 100 साल से ज्यादा का वक्त लग जाता।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है तो लोगों ने सोचा की कुछ न कुछ तो सरकार लेकर आएगी। इसलिए हम वन टाइन सेटलमेंट योजना लेकर आए हैं। ये योजना पानी के बढ़े चढ़े बिलों को निपटाने के लिए लाई गई है। दो या दो से ज़्यादा ओके रीडिंग है तो दोनों का एवरेज ले लिया जाएगा। अगर 3 हैं, तो आउटलाइयर रीडिंग हटाकर एवरेज लेकर सब महीनों पर लागू कर देंगे। इसके लिए आस पड़ोस के लोगों की रीडिंग देखी जाएगी। उसके हिसाब से सेटलमेंट बिल तैयार किया जाएगा। 
 

महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर केजरीवाल सरकार
वहीं दूसरी तरफ दिल्ली की केजरीवाल सरकार महिला सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। सचिवालय में हुई बैठक में एक बड़ा फैसला लिया गया। दिल्ली में स्मार्ट-स्ट्रीट लाइट योजना को सैद्धांतिक मंज़ूरी दी। ये योजना PWD की सभी सड़कों पर लागू की जाएगी। एक कंट्रोल रूम बनेगा। कोई लाइट खराब हुई तो अपने आप पता चल जाएगा और उसे तुरंत बदल दिया जाएगा।

बकाया बिलों को दो श्रेणी में बांटा
पहला जिन लोगों के दो या दो से ज्यादा मीटर रीडिंग सही है और दूसरा जिन लोगों की एक या शून्य सही रीडिंग है। लिहाजा, जिन लोगों के दो या दो से ज्यादा सही रीडिंग आई हैं तो मीटर रीडर ने उपभोक्ता के घर जाकर वास्तविक रीडिंग ली और उपभोक्ता संतुष्ट है। जिन उपभोक्ताओं के दो या दो से ज्यादा मीटर रीडिंग सही हैं, तो रीडिंग का औसत लिया जाएगा। वहीं, बहुत ज्यादा बढ़ी हुई रीडिंग को हटा दिया गया है।

मसलन, अगर किसी के 50, 75 और 200 की तीन रीडिंग हैं तो 75 रीडिंग बीच की हो गई। इसमें 200 वाली रीडिंग 75 से दोगुना से भी ज्यादा है। इस दशा में 200 वाली मीटर रीडिंग को हटा देंगे और माना जाएगा कि रीडिंग गलत ली गई है। हमारे पास जितनी भी सही रीडिंग होंगी, उसमें से गलत रीडिंग हटाने के बाद जो रीडिंग बचेंगी, उसका औसत लिया जाएगा। इसके बाद उपभोक्ता जितने महीने का बिल नहीं भरा होगा, उन सभी महीनों में औसत बिल को डाल देंगे और उसे हिसाब से बिल बनाकर भेजा जाएगा। दूसरी श्रेणी में जिन लोगों की कोई औसत मौजूद नहीं है तो उनके पडोसियों का बिल देखेंगे, क्योंकि उपभोक्ता जिस इलाके में रहता है और उसका 300, 100, 50, 25 गज के मकान है तो उस एरिया में उसी आकार के जितने घर हैं और उनकी मीटर रीडिंग का औसत निकाला जाएगा और उसी हिसाब से उस उपभोक्ता के पानी का बिल बना दिया जाएगा।

आप पार्टी में शामिल हुए अखंड प्रताप सिंह यादव
इससे पहले आप सांसद संजय सिंह ने पीसी की। मध्य प्रदेश के तीन बार विधायक और दो बार एमपी सरकार में मंत्री रहे अखंड प्रताप सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। लगातार मध्य प्रदेश में आप पार्टी का कुनबा बढ़ रहा है। पार्टी में शामिल होने के बाद अखंड प्रताप सिंह यादव ने कहा कि बहुत गौरांवित हूं। मैंने हमेशा विपक्षी दल से चुनाव लड़ा। सत्य और ईमानदारी की मूर्ति अरविंद केजरीवाल ने जितना गरिमामई तरीके से मेरा स्वागत किया। शुक्रगुजार हूं। ऐसे महापुरुष बहुत कम धरती पर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed