फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi government gift to MCD employees

Delhi : एमसीडी कर्मचारियों को दिल्ली सरकार की सौगात, सभी कर्मियों को मिला दिसंबर तक का वेतन

Thu, 02 Feb 2023 02:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 02 Feb 2023 02:16 AM IST
सार

सरकार ने एमसीडी कर्मचारियों के वेतन और फंड के लिए करीब 2,000 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इसका एक हिस्सा बुधवार को एमसीडी को मिल गया है।

विज्ञापन
Delhi government gift to MCD employees
सिविक सेंटर, दिल्ली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमसीडी कर्मचारियों को दिल्ली सरकार की तरफ से सौगात मिली है। सरकार ने एमसीडी कर्मचारियों के वेतन और फंड के लिए करीब 2,000 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इसका एक हिस्सा बुधवार को एमसीडी को मिल गया है। जल्द ही अतिरिक्त 460 करोड़ रुपये भी निगम को मिल जाएंगे।

विज्ञापन


इधर, एमसीडी की तरफ से दिल्ली सरकार से मिले फंड में से 730 करोड़ रुपये कर्मचारियों के वेतन और पेंशन के लिए तत्काल जारी कर दिए गए। इससे सभी कर्मचारियों को दिसंबर तक का वेतन मिल गया है।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एमसीडी को बेसिक टैक्स असाइनमेंट (बीटीए) के तहत सैलरी और रिटायर्ड कर्मचारियों के पेंशन के लिए करीब 2,000 करोड़ रुपये जारी किए। सिसोदिया ने कहा कि इससे एमसीडी के कर्मचारियों को जनवरी माह तक का वेतन मिल सकेगा और उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। उपमुख्यमंत्री एमसीडी व दिल्ली सरकार के अधिकारियों के साथ इस बाबत एक उच्चस्तरीय बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा शासित एमसीडी में हमेशा कर्मचारियों के हितों की उपेक्षा की गई और उन्हें महीनों तक वेतन नहीं मिला। चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गारंटी दी थी कि एमसीडी में आप सरकार बनने के बाद सभी कर्मचारियों को समय से वेतन मिलेगा और अब हम उस गारंटी को पूरा कर रहे हैं।


सभी श्रेणी के कर्मचारियों को दिया वेतन - निगम आयुक्त
निगम आयुक्त ज्ञानेश भारती ने जानकारी दी है कि ग्रुप ए श्रेणी के अधिकारी, शिक्षकों, नर्सिंग स्टाफ, मुख्य लिपिक, प्रशासनिक अधिकारी, हेल्थ स्टाफ, वरिष्ठ लिपिक, सफाई कर्मचारी, एमटीएस व अन्य कर्मचारी और पेंशनधारियों को दिसंबर तक की सैलरी दे दी गई है। निगम वित्तीय चुनौतियों के बावजूद कुशल प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों के वेतन व पेंशन की राशि जारी करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed