{"_id":"6250c339180bda7b572fafce","slug":"delhi-government-employees-will-be-able-to-buy-e-vehicle-on-installments","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहल: किस्तों पर ई-दोपहिया वाहन खरीद सकेंगे दिल्ली सरकार के कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहल: किस्तों पर ई-दोपहिया वाहन खरीद सकेंगे दिल्ली सरकार के कर्मचारी
Sat, 09 Apr 2022 04:50 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 09 Apr 2022 04:50 AM IST
सार
दिल्ली सरकार के दो लाख से अधिक कर्मचारी हैं। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सरकारी कर्मचारियों के लिए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर योजना से आम जनता भी इस तरफ रुख करेगी।
विज्ञापन
ई-वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वायु प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली में बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके तहत दिल्ली सरकार ने अपने कर्मचारियों को आसान मासिक किस्तों पर ई-दोपहिया वाहन उपलब्ध करने की योजना तैयार की है।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार अपने कर्मियों को यह सुविधा मुहैया करने के लिए ऊर्जा दक्षता सेवा लिमिटेड की सहायक कंपनी कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (सीईएसएल) के साथ साझेदारी करने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में पंजीकृत नए वाहनों में करीब दो तिहाई दोपहिया हैं, इसलिए महत्वपूर्ण है कि राजधानी में वायु प्रदूषण में कमी के लिहाज से इन्हें इलेक्ट्रिक वाहनों में परिवर्तित किया जाए।
विज्ञापन
अनुमान के मुताबिक दिल्ली सरकार के दो लाख से अधिक कर्मचारी हैं। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सरकारी कर्मचारियों के लिए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर योजना से आम जनता भी इस तरफ रुख करेगी।
कर्मचारियों को विभागों की तरफ से इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके तहत कर्मियों को अग्रिम भुगतान के साथ मासिक किस्त (ईएमआई) का विकल्प चुनने का मौका दिया जाएगा। अगर ईएमआई पर खरीदते हैं कि हर माह कर्मचारी के वेतन से इसकी कटौती होगी।
सीईएसएल के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले साल नवंबर से दिल्ली सरकार से इस सिलसिले में साझेदारी के लिए बातचीत चल रही है। सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाले लाभ से इसकी लागत भी कुछ कम होगी।
इसके लिए सीईएसएल की तरफ से सार्वजनिक चार्जिंग के बुनियादी ढांचे विकसित करने और रखरखाव का जिम्मा होगा। कंपनी पहले ही केरल, गोवा और आंध्र प्रदेश की सरकारों के साथ एक समझौता कर चुकी है।