{"_id":"6141c8bf8ebc3ece470e9fc3","slug":"delhi-government-earned-41-per-cent-less-revenue-last-year-due-to-covid19-says-dy-cm-sisodia","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: राजस्व पर पड़ा कोरोना का बुरा असर, सरकार को नई आबकारी नीति से मदद की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: राजस्व पर पड़ा कोरोना का बुरा असर, सरकार को नई आबकारी नीति से मदद की उम्मीद
Wed, 15 Sep 2021 03:49 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 15 Sep 2021 03:49 PM IST
सार
दिल्ली सरकार के राजस्व पर कोरोना महामारी का बुरा असर पड़ा है। उप मुख्यमंत्री सिसोदिया ने बताया कि बीते वित्तीय वर्ष में सरकार को 41 प्रतिशत कम राजस्व प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया
- फोटो : एएनआई
विस्तार
कोरोना महामारी का आम जनता के साथ ही सरकारी राजस्व पर भी गहरा असर पड़ा है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को बताया कि दिल्ली सरकार को बीते वित्तीय वर्ष 2020-21 में कोरोना के कारण 41 प्रतिशत कम राजस्व प्राप्त हुआ है। वहीं, वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक 23 प्रतिशत कम राजस्व की प्राप्ति हुई है।
विज्ञापन
सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार अपनी नई आबकारी नीति के तहत अगले 12 महीने में 3000 करोड़ अतिरिक्त राजस्व प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार राजधानी के 32 जोन में आवंटित शराब के ठेकों से 10000 करोड़ की कमाई की उम्मीद कर रही है।
विज्ञापन