फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Four terrorists sentenced to death in Ahmedabad bomb blast case were arrested from Batla House

दिल्ली: अहमदाबाद बम ब्लास्ट मामले में फांसी की सजा पाने वाले चार आतंकी बटला हाउस से हुए थे गिरफ्तार

Sun, 20 Feb 2022 01:31 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 20 Feb 2022 01:31 PM IST
सार

पुलिस द्वारा दाखिल चार्जशीट में है कि तीन आतंकवादी 22 जुलाई को अहमदाबाद में विस्फोट करने के लिए पहुंचे। इसके तीन दिन बाद नौ आतंकवादी और पहुंचे और बम लगाकर शाम को लौट आए। विस्फोटों की जांच के दौरान पता चला यह आतंकवादी बटला हाउस में छिपे हुए हैं।

विज्ञापन
Delhi: Four terrorists sentenced to death in Ahmedabad bomb blast case were arrested from Batla House
बाटला हाउस एनकाउंटर के दौरान ली गई तस्वीर - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

अहमदाबाद सीरियल बम विस्फोटों में मौत की सजा पाने वाले इंडियन मुजाहिदीन के आतंकवादियों में से चार बाटला हाउस एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किए गए थे। गुजरात के अहमदाबाद में हुए सीरियल बम ब्लास्ट मामले का करीब 14 साल बाद फैसला आया है।

विज्ञापन


विशेष अदालत ने सभी दोषियों में से 38 को फांसी की सजा सुनाई है, जबकि 11 को आजीवन कारावास की सजा मिली है। सजा पाने वाले आतंकियों में से पांच यूपी के आजमगढ़ से हैं और यह सभी एक ही इलाके सरायमीर के हैं, जबकि चार आतंकवादियों को दिल्ली के बाटला हाउस एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन

पुलिस द्वारा दाखिल चार्जशीट में है कि तीन आतंकवादी 22 जुलाई को अहमदाबाद में विस्फोट करने के लिए पहुंचे। इसके तीन दिन बाद नौ आतंकवादी और पहुंचे और बम लगाकर शाम को लौट आए। विस्फोटों की जांच के दौरान पता चला यह आतंकवादी बटला हाउस में छिपे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed