फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Four people died and another person sustained burn injuries in a fire

दिल्ली: सिलिंडर ब्लास्ट के बाद लगी आग, चार लोगों की मौत, एक झुलसा

Wed, 30 Jun 2021 08:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 30 Jun 2021 08:37 AM IST
सार

समाचार एजेंसी एएनआई को अग्निशमन विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि घटना शाहदरा के फर्श बाजार इलाके की है।  

विज्ञापन
Delhi: Four people died and another person sustained burn injuries in a fire
हादसे के बाद अफरातफरी का माहौल... - फोटो : ANI

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार की रात को दर्दनाक हादसा हुआ। घटना में चार लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति झुलस गया। जिसे इलाज के लिए अस्तपताल में भर्ती करवाया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके में सिलिंडर ब्लास्ट हो गया। जिसके आग लग गई। आग में झुलसने से चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक शख्स झुलस गाय। समाचार एजेंसी एएनआई को अग्निशमन विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि घटना शाहदरा के फर्श बाजार इलाके की है।  
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

 
भरने के दौरान सिलेंडर फटा, कई लोगों की जान बची
इससे पहले, मंगलवार को ही तुगलकाबाद एक्सटेंशन में छोटे सिलिंडर में गैस भरने के दौरान सिलिंडर फट गया। बताया जा रहा है कि एक के बाद एक चार सिलिंडर फट गए। इससे दुकान में आग लग गई। आग ने चार मंजिला मकान को चपेट में ले लिया। चार दुकान जल गई।

इससे इलाके में दहशत फैल गई थी। मौके पर पहुंची फायर विभाग की 10 गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। आग से किसी के हताहत होने का समचार नहीं है। 

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधकारियों के अनुसार, आरजैड 101 बी गली नंबर सात में सतीश गुप्ता की दुकान है। सतीश बड़े सिलेंडरों से छोटे सिलेंडर में गैस भरता था। मंगलवार शाम को गैस भरते समय सिलिंडर फट गया। जिससे आग लग गई। आग ने खिलौना की दुकान के अलावा दो अन्य दुकानों को चपेट में लिया।

आग चार मंजिल इमारत की पहली मंजिल पर भी लग गई थी। शाम 6.18 बजकर इसकी सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई। सकरी गली होने के कारण दमकम विभाग की गाडिय़ां मौके तक नहीं पहुंच पाई। पाइल लाइन के जरिए पानी डालकर आग पर काबू पाया गया।  






पड़ोसी रवि खेरा ने बताया कि पड़ोस में ही उसकी खिलौने की दुकान है। आग उसकी दुकान तक पहुंच गई थी। आग से उसकी दुकान का पूरा सामान जल गया। आग लगने से गली नंबर सात की बिजली काट दी गई थी।

बिजली काटने से अंधेरा हो गया। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने सतीश गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और इस बात की जांच की जा रही है कि कितने सिलिंडर फटे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed