फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi fire service issued notice to aiims said - take again noc of conversion block

दिल्ली: फायर सर्विस ने जारी किया एम्स को नोटिस, कहा- दोबारा से ले कंवर्जन ब्लॉक की एनओसी

Tue, 29 Jun 2021 02:11 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 29 Jun 2021 02:11 AM IST
सार

दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि फायर सर्विस की ओर से जारी किए गए फायर क्लीयरेंस सर्टिफिकेट होने के बाद भी इन सभी को फ्रेश एनओसी लेना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
delhi fire service issued notice to aiims said - take again noc of conversion block
एम्स के आपातकालीन में लगी आग - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली फायर सर्विस ने एम्स अस्पताल को नोटिस जारी कर कंवर्जन ब्लॉक के लिए दोबारा से एनओसी लेने के लिए कहा है। 16 जून को एम्स अस्पताल की इमरजेंसी के पास मौजूद कंवर्जन ब्लॉक की 9वीं मंजिल पर आग लग गई थी। दमकल की 20 गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया था। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ था। हादसे के समय कंवर्जन ब्लॉक की बिल्डिंग में आग से बचाव के लिए लगे सुरक्षा उपकरणों ने काम नहीं किया था। 

विज्ञापन


इसको गंभीरता से लेते हुए दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग ने अस्पताल को नोटिस भेजा है। गर्ग का कहना है कि फायर क्लीयरेंस सर्टिफिकेट होने के बावजूद अस्पताल को दोबारा से एनओसी लेना होगा। फायर सर्विस की ओर से यह आदेश उन सभी इमारतों के मालिकों पर भी लागू होता है, जहां कुछ दिनों पूर्व ही आग लगी है।
विज्ञापन


दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि फायर सर्विस की ओर से जारी किए गए फायर क्लीयरेंस सर्टिफिकेट होने के बाद भी इन सभी को फ्रेश एनओसी लेना अनिवार्य होगा। 16 जून को जब एम्स में आग लगी तो वहां कंवर्जन बिल्डिंग का कोई भी सुरक्षा उपकरण काम नहीं कर रहा था। यहां तक धुंआ आने के बजने वाले अलार्म भी बंद थे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एम्स को नोटिस भेज दिया गया है। जब तक एम्स फायर सर्विस से कंवर्जन ब्लॉक की एनओसी नहीं लेगा तब तक अस्पताल को बिल्डिंग के इस्तेमाल की इजाजत नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने नोटिस में दमकल विभाग ने अस्पताल से आबदा के समय प्लानिंग के बारे में भी पूछा है। इसके साथ हादसे के समय बिल्डिंग में मौजूद ट्रेंड स्टाफ की भी जानकारी मांगी गई है। एम्स जब एनओसी के लिए अपलाई करेगा। उसके बाद इन सुरक्षा उपकरणों की जांच के लिए बिल्डिंग की जांच की जाएगी। सभी को सही पाए जाने के बाद ही एनओसी जारी की जाएगी। दिल्ली फायर सर्विस ने एम्स के अलावा पश्चिम दिल्ली की कुछ इमारतों को भी नोटिस भेजा है। हालांकि इतनी सख्ती के बाद सोमवार को भी एम्स में आग लग गई। इसमें भी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed