{"_id":"61b23385063bdf5da0548135","slug":"delhi-fifty-five-people-found-corona-infected-in-a-day-seventy-three-patients-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: एक दिन में 55 लोग मिले कोरोना संक्रमित, 73 मरीज हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: एक दिन में 55 लोग मिले कोरोना संक्रमित, 73 मरीज हुए स्वस्थ
Thu, 09 Dec 2021 10:19 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 09 Dec 2021 10:19 PM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस घटकर 386 रह गए हैं। दिल्ली में घटते मामलों के बीच विभिन्न अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या 166 और होम आइसोलेशन में 165 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस अपडेट
- फोटो : self
विस्तार
दिल्ली में अब एक दिन में 55 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं इस दौरान 73 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। इस दौरान कोई भी मौत दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
कोरोनो के एक्टिव केस घटकर 400 के नीचे आ गए हैं। राजधानी में अभी तक 14,41,569 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। वहीं इनमें से 14,16,083 मरीजों को छुट्टी दी जा चुकी है। 25,100 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया है। फिलहाल कोरोना से मृत्युदर 1.74 फीसदी है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस घटकर 386 रह गए हैं। दिल्ली में घटते मामलों के बीच विभिन्न अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या 166 और होम आइसोलेशन में 165 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
विभाग के अनुसार पिछले एक दिन में 59,890 सैंपल की जांच हुई है, जिनमें 0.09 फीसदी सैंपल संक्रमित मिले हैं। अभी तक 3,14,36,807 सैंपल की जांच हो चुकी हैं। दिल्ली में घटते मामलों के साथ हॉटस्पॉट की संख्या घटकर 94 रह गई है।