{"_id":"6180db51f13a9e483d176d9c","slug":"delhi-facebook-india-has-sought-fourteen-days-time-from-the-peace-and-harmony-committee-of-the-delhi-assembly-to-be-presented-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: फेसबुक इंडिया ने विधानसभा की शांति और सद्भाव समिति से मांगा 14 दिन का समय, आज होना था पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: फेसबुक इंडिया ने विधानसभा की शांति और सद्भाव समिति से मांगा 14 दिन का समय, आज होना था पेश
Tue, 02 Nov 2021 12:02 PM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:02 PM IST
सार
फेसबुक इंडिया ने समिति को भेजे ईमेल में कहा कि वे इसके लिए उपयुक्त अधिकारी का चुनाव कर रहे हैं। इसके जवाब में कमेटी ने फेसबुक इंडिया को उसके समक्ष पेश होने के लिए 18 नवंबर तक का समय दिया है।
विज्ञापन
फेसबुक
- फोटो : pixabay
विस्तार
दिल्ली विधानसभा की शांति और सद्भाव समिति के समक्ष पेश होने और बयान दर्ज कराने के लिए फेसबुक इंडिया ने 14 दिन का समय मांगा है। विधानसभा की शांति और सद्भाव समिति ने सांप्रदायिक वैमनस्य-घृणा के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए फेसबुक इंडिया प्रतिनिधियों को को आज पेश होने के लिए कहा था। समिति दिल्ली में फरवरी 2020 में हुए सांप्रदायिक वैमनस्य और हिंसा की जांच कर रही है।
विज्ञापन
फेसबुक इंडिया ने समिति को भेजे ईमेल में कहा कि वे इसके लिए उपयुक्त अधिकारी का चुनाव कर रहे हैं। इसके जवाब में कमेटी ने फेसबुक इंडिया को उसके समक्ष पेश होने के लिए 18 नवंबर तक का समय दिया है। समिति ने फेसबुक इंडिया के प्रतिनिधियों को झूठे, भड़काऊ और दुर्भावनापूर्ण संदेशों के प्रसार को रोकने के लिए विचार रखने के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
अब तक समिति ने कई वरिष्ठ पत्रकार, तथ्य जांचकर्ता, डिजिटल अधिकार कार्यकर्ता और फेसबुक कर्मचारियों से पूछताछ की है। विधानसभा की शांति और सद्भाव संबंधी समिति ने राघव चड्ढा की अध्यक्षता में 27 अक्तूबर को फेसबुक इंडिया ऑनलाइन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी कर कंपनी प्रतिनिधियों को दो नवंबर को पेश होने के लिए समन जारी किया था।
विज्ञापन