फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi election 2020: How sharjeel imam and shaheen bagh became the centre of delhi elections

कैसे शाहीन बाग से निकलकर शरजील इमाम बन गया दिल्ली की चुनावी शतरंज का मोहरा!

Wed, 29 Jan 2020 03:33 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 29 Jan 2020 03:33 PM IST
विज्ञापन
delhi election 2020: How sharjeel imam and shaheen bagh became the centre of delhi elections
sharjeel imam - फोटो : Social Media
शरजील इमाम, जिन्हें दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। उनमें एक यह सवाल भी सामने आ रहा है कि क्या शरजील इमाम, शाहीन बाग से निकलकर दिल्ली की चुनावी शतरंज का मोहरा तो नहीं बन गए हैं।
विज्ञापन


इमाम को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपनी चुनावी रैली में केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, केजरीवाल जी आप शरजील इमाम के खिलाफ कार्रवाई के पक्ष में हैं या नहीं। इसे दिल्ली के लोगों के लिए स्पष्ट करें। दिल्ली चुनाव के बीच शाह का यह बयान केजरीवाल को घेरने वाला था, इसलिए केजरीवाल ने भी बिना किसी देरी के कहा, 'शरजील ने असम को देश से अलग करने की बात कही। यह बहुत गंभीर है। आप देश के गृहमंत्री हैं। आप का यह कथन बुरी राजनीति है। उसे तुरंत गिरफ्तार करना आपका कर्तव्य है। आप उसे गिरफ्तार क्यों नहीं कर रहे हैं। आपकी लाचारी क्या है या अब आपको और गंदी राजनीति करनी है। इसके दो दिन बाद ही दिल्ली पुलिस ने इमाम को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


दिल्ली का चुनावी दंगल जो कि शुरुआत में विकास के मुद्दे पर आगे बढ़ रहा था, अब पूरी तरह से शाहीन बाग और शरजील इमाम पर आकर टिक गया है। भाजपा ने अपनी रणनीति के तहत पहले शाहीन बाग और अब शरजील इमाम को दिल्ली दंगल में उतार दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केजरीवाल पर भारत को तोड़ने की चाह रखने वालों का समर्थन करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नड्डा ने कहा कि आप सरकार ने जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार, उमर खालिद और अन्य पर राजद्रोह का मामला चलाने की अनुमति पुलिस को नहीं देने की बात कही। 'टुकड़े-टुकड़े' गैंग के खिलाफ मामला चलाने के लिए केजरीवाल ने पुलिस को अनुमति नहीं दी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी अपनी जनसभाओं में इस मुद्दे को लेकर केजरीवाल पर निशाना साध दिया।

केजरीवाल जो कि पहले दिल्ली के विकास मॉडल को केंद्र में रखकर चुनाव प्रचार कर रहे थे, अब उन्हें बैकफुट पर आना पड़ा। पहले उन्होंने शाहीन बाग पर बयान दिया कि वहां चल रहे प्रदर्शन से लोगों को दिक्कत हो रही है। लोगों को रोजाना ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ता है। इसके बाद शाहीन बाग के प्रदर्शन में शरजील इमाम का मुद्दा छा गया। आरोप लगाया कि शरजील इमाम ने असम का नाम लेकर देश को विभाजित करने की बात कही है।


दिल्ली पुलिस ने जैसे ही इमाम को गिरफ्तार किया, तो भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर केजरीवाल को घेरे लिया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने इमाम को गिरफ्तार करने की चुनौती दी थी, वो भाजपा ने पूरी कर दी है। मोदी सरकार ने दिल्ली पुलिस को बताया और उसने इमाम के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। अब केजरीवाल को दिल्ली की जनता के सामने आकर यह बताना होगा कि वे किसके साथ हैं। क्या वे 'केजरीवाल जी' शरजील इमाम के खिलाफ कार्रवाई के पक्ष में हैं या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed