फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi election 2020: BJP vice president Shyam Jaju claimed BJP will form the govt in state

इंटरव्यू | श्याम जाजू: अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी का पूरी तरह होगा सफाया

Tue, 04 Feb 2020 08:01 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 04 Feb 2020 08:01 PM IST
विज्ञापन
delhi election 2020: BJP vice president Shyam Jaju claimed BJP will form the govt in state
श्याम जाजू - फोटो : ANI (File)

भाजपा उपाध्यक्ष और दिल्ली भाजपा प्रभारी श्याम जाजू दिल्ली प्रदेश के बड़े नेताओं में गिने जाते हैं। चुनाव में कई नेताओं के बोल बिगड़ चुके हैं और चुनाव आयोग ने कपिल मिश्रा, प्रवेश वर्मा और अनुराग ठाकुर पर कार्रवाई भी कर दी है। बिजली पानी के मुद्दे से शुरू हुआ चुनाव अब शाहीन बाग के मुद्दे पर आ चुका है। ऐसे में भाजपा क्या सोच रही है, यह जानने के लिए हमारे विशेष संवाददाता अमित शर्मा ने श्याम जाजू से मुलाकात की और कई अहम मुद्दे पर उनसे बातचीत की। प्रस्तुत है वार्ता के प्रमुख अंश-

विज्ञापन

भाजपा का दावा है कि केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की योजनाएं शुरु की हैं। अगर ऐसा है तो आप विधानसभा चुनाव को काम के मुद्दे पर क्यों नहीं लड़ रहे? चुनाव में शाहीन बाग का मुद्दा भाजपा बार-बार क्यों उठा रही है?

विज्ञापन

क्या इस बात से कोई इंकार कर सकता है कि केंद्र ने दिल्ली के लिए बेहद अहम काम किया है? ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे, वेस्टर्न  पेरीफेरल एक्सप्रेस वे, स्मॉग टॉवर, लोगों को कच्चे मकानों को पक्की रजिस्ट्री जैसे अनेक काम हैं, जिसने दिल्ली के लोगों की जिंदगी बदली है। जहां तक शाहीन बाग के मुद्दे की बात है, तो मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि शाहीन बाग पर जाकर कौन बैठा है? अगर कानून से किसी की नागरिकता नहीं जा रही है तो इस आंदोलन का औचित्य क्या है?

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या यह सच नहीं है कि इस कानून में मुसलमानों को नागरिकता देने से अलग रखा गया है। क्या यह एक धर्म से अलग व्यवहार करने जैसा नहीं है?

मेरा जवाब एक ही है। क्या इस कानून से भारत के एक भी मुसलमान की नागरिकता या उसके हितों को चोट पहुंचती है? अगर नहीं, तो ये आंदोलन क्यों किया जा रहा है? पूरा देश देख रहा है कि यह आंदोलन विपक्ष के कुछ दलों को आगे बढ़ाने का साधन बना हुआ है। यही कारण है कि इस आंदोलन के प्रति स्थानीय लोगों के मन में गुस्सा है और वे इसका विरोध कर रहे हैं?

दिल्ली जैसे एक छोटे से प्रदेश के चुनाव में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं कि दिल्ली के एक बेटे को हराने के लिए भाजपा ने 250 सांसदों की फौज उतार दी है। क्या कहेंगे?

अरविंद केजरीवाल के पास केवल एक सांसद ही है, तो वह ही प्रचार कर रहा है। अगर हमारे पास 300 से ज्यादा सांसद हैं, सभी इस लोकतंत्र के उत्सव में भागीदारी करना चाहते हैं, तो इसमें बुराई क्या है? सही बात यह है कि जो पार्टी जनता से जुड़ी रहती है वही जिंदा रहती है। चुनाव लोगों से जुड़ने का सबसे बेहतर मौका होता है। कांग्रेस और वामपंथी दल लोगों से कट गए तो वे खात्मे के कगार पर आ गए। मेरा मानना है कि हर नेता को लोकतंत्र के इस उत्सव में भागीदारी करनी चाहिए।

आपकी पार्टी अध्यक्ष हों या प्रधानमंत्री के प्रचार, हर जगह आप राष्ट्रवाद के मुद्दे को उछाल रहे हैं। इसे किस तरह से देखा जाए?

देखिए, इस लोकसभा चुनाव में दुबारा पूर्ण बहुमत पाने के बाद नरेंद्र मोदी सरकार ने वे सभी काम किये हैं, जिनके लिए पार्टी बनी थी, जिनके लिए हम जिए थे, जिसके लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी से लेकर अनेक लोगों ने अपनी जान गंवाई। अनुच्छेद 370, तीन तलाक और राममंदिर इन्हीं मुद्दों में से एक हैं। हम केवल अपने काम जनता तक पहुंचा रहे हैं।



लोकतंत्र में सरकार की जिम्मेदारी होती है कि वह अपने कामों के बारे में जनता को बताए। यह हमारा अधिकार भी है, और हमारा दायित्व भी। हम अपनी भूमिका निभा रहे हैं। इसे केवल हमारे आदर्शों की लड़ाई के रुप में देखा जाना चाहिए।

अगर आपका पूरा फोकस केंद्र सरकार के कश्मीर, अनुच्छेद 370 और तीन तलाक पर है, तो क्या दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणामों को इन मुद्दों पर जनता के मत के सर्वे के तौर पर देखा जाए?

मैं यह नहीं कह रहा हूं कि यह इन मुद्दों पर जनमत सर्वेश्रण है। मैं यह कह रहा हूं कि चुनाव भी एक अवसर होता है जब कोई दल अपने कामों को जनता तक पहुंचाता है। बाकी दिल्ली प्रदेश का चुनाव हो या किसी अन्य प्रदेश का, वह हमेशा अनेक स्थानीय मुद्दों से प्रभावित होता है और मुझे पूरा विश्वास है कि 2015 के बाद कोई भी चुनाव न जीत पाने वाले अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी का पूरी तरह खात्मा हो जाएगा। इस चुनाव के बाद विपक्ष को जनता के मन की बात पता चल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed