भाजपा के 1500 वॉलंटियर्स बदल रहे हैं दिल्ली में चुनाव अभियान की तस्वीर
- अरविंद केजरीवाल की भाषा में आम आदमी पार्टी को जवाब दे रही है भाजपा
- गुरुवार को 355 नुक्कड़ सभाएं
- 29-30 जनवरी के बीच में हुई 2230 नुक्कड़ सभा
- गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद, दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों पर लोगों को किया जागरुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा प्रवक्ता, आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय के अनुसार इन वॉलंटियर्स की योजना नोएडा, फरीदाबाद, गुडग़ांव, दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों पर लोगों को केजरीवाल सरकार की हकीकत बताने की है। वह अपना काम कर रहे हैं।
आम आदमी पार्टी के पुराने वॉलंटियर्स
अमित मालवीय का कहना है कि इनमें 250 पहले आम आदमी पार्टी के वॉलंटियर्स थे। इन्होंने वहां से छोड़कर भाजपा का प्रचार करने का फैसला शुरू किया। इसके अलावा 750 वॉलंटियर्स दिल्ली के हैं। 500 वॉलंटियर्स देश के दूसरे हिस्सों से आए हैं। बताते हैं इन वॉलंटियर्स, केंद्र सरकार के मंत्रियों, भाजपा तथा अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं के जरिए भाजपा लोगों के घर-घर तक जा रही है। सभी को केजरीवाल सरकार की हकीकत बता रही है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत बड़े नेता, केंद्रीय मंत्री, केंद्र व प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी दिल्ली की जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं...
अब तक 2231 जनसभाएं हो चुकी हैं। आज 355 जनसभाएं होंगी।
आप भी जुड़ें और दिल्ली को बेहतर बनाने में योगदान दें।#DelhiWithBJP #BJPWinningDelhi pic.twitter.com/XIdQd9ooz3— BJP Delhi (@BJP4Delhi) January 29, 2020
30 जनवरी को 355 नुक्कड़ सभाएं पूरी करने की योजना है तो 29-30 जनवरी तक 2230 नुक्कड़ सभाएं हुई हैं। हर सभा में 100-250 लोग आ रहे हैं। अमित को भरोसा है कि इस प्रचार अभियान के जरिए वालेंटियर्स दिल्ली की जनता को केजरीवाल सरकार का धोखा बताकर पार्टी को चुनाव में जिता देंगे।
केजरीवाल ने जनता से किया था चांद-तारे लाने का वादा
भाजपा नेता का कहना है कि 2015 के चुनाव को याद कीजिए। अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी ने दिल्ली की जनता को चांद तारे तोड़कर लाने जैसा वादा कर लिया था। केजरीवाल सरकार अपना वादा पूरा नहीं पाई है। केवल वह इश्तेहार देकर लोगों को यह हो गया...वह हो गया...स्कूल बना दिया....बिजली मुफ्त....पानी मुफ्त का प्रोपेगेंडा खड़ा कर दिया है। अब जनता के बीच में जाने पर जमीनी हकीकत और जनता की नाराजगी दिखाई पड़ रही है।