फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Dy CM Manish Sisodia holds press conference on vaccination in capital

दिल्ली: वैक्सीन की किल्लत पर भड़के सिसोदिया, बोले- अभी और 2.30 करोड़ डोज की जरूरत

Mon, 21 Jun 2021 02:22 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 21 Jun 2021 02:22 PM IST
सार

दिल्ली में वैक्सीन की कमी को लेकर उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कांफ्रेस किया। उन्होंने केंद्र सरकार के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की और दिल्ली में वैक्सीन के स्टॉक की जानकारी दी।
 

विज्ञापन
Delhi Dy CM Manish Sisodia holds press conference on vaccination in capital
मनीष सिसोदिया - फोटो : आप के यूट्यूब अकाउंट से वीडियो ग्रैब

विस्तार

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने देश और दिल्ली में वैक्सीन की कमी को लेकर एक बार फिर प्रेस कांफ्रेस की। उन्होंने इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए बोला कि दुनिया के कई देश ऐसे हैं जिन्होंने अपने नागरिकों को प्राथमिकता में रखते हुए वैक्सीन लगवाई। आज वो गर्व के साथ खुद को मास्क फ्री घोषित कर रहे हैं। 

विज्ञापन


दुनिया के कई देश मान रहे हैं कि अगर देश का केंद्रीय नेतृत्व चाहे तो न सिर्फ सभी को वैक्सीन लगवा सकता है, न केवल मास्क फ्री कर सकता है, न केवल जीरो कोविड रेट पर पहुंचा जा सकता है बल्कि खुद को सुरक्षित भी कर सकता है। 
विज्ञापन


हमारे देश में वैक्सीन का बुरा संकट है। पहले तो केंद्र सरकार विदेशों में वैक्सीन भेजती है अपनी छवि बनाने के लिए उसके बाद राज्य सरकारों से अपनी जरूरत के हिसाब से वैक्सीन खरीदने को बोल देती है। फिर आज अचानक कह रही है कि पूरे देश को केंद्र सरकार वैक्सीन लगवाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज मैंने दिल्ली सरकार के वैक्सीन का पूरा स्टॉक देखा।  हमें 2 करोड़ 94 लाख डोज चाहिए थी, जिनमें से केंद्र सरकार ने हमें कुल मिलाकर अब तक केवल 57 लाख वैक्सीन दी है। जिसे आप दुनिया का सबसे बड़ा मुफ्त टीकाकरण अभियान कह रहे हैं वह बड़ा तो नहीं, लेकिन सबसे लंबा, सबसे कुप्रबंधित और सबसे बेपटरी अभियान जरूर बन गया है।


अभी दिल्ली को दो करोड़ 30 लाख वैक्सीन की और जरूरत है। आप दो महीने में इतनी वैक्सीन उपलब्ध करा दीजिए, मैं दिल्ली के सभी लोगों को दो महीने में वैक्सीनेट करने की जिम्मेदारी लेता हूं। पूरे देश में वैक्सीन कम और वैक्सीन के विज्ञापन अधिक दिख रहे हैं। जितना पैसा विज्ञापनों में लगा रहे हैं उतना अगर वैक्सीन खरीदने में लगाया होता तो देश में टीका उपलब्ध होने लगता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed