फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Durgesh Pathak will be your candidate in the by-election of Rajendra Nagar assembly constituency.

दिल्ली : राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में दुर्गेश पाठक होंगे आप उम्मीदवार

Sun, 29 May 2022 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Delhi: Durgesh Pathak will be your candidate in the by-election of Rajendra Nagar assembly constituency.
नई दिल्ली। राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अभी अपने उम्मीदवार के नाम की औपचारिक तौर पर घोषणा नहीं की है, मगर आप नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में दुर्गेश पाठक आप के उम्मीदवार हैं। उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समेत अन्य नेताओं को दुर्गेश पाठक के सामने चुनाव लड़ने की चुनौती दी है।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय में शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की हालत को लेकर ‘भाग बीजेपी भाग’ फिल्म बनेगी। राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की घोषणा होते ही भाजपा नेता चुनाव लड़ने से भागने लगे हैं। इस तरह दिल्ली में पोल खोल अभियान चला रहे भाजपा नेताओं की पोल खुद ही खुल गई है। इनमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और तजिंद्र पाल सिंह बग्गा प्रमुख रूप से शामिल हैं। यह दोनों नेता चुनाव से भाग गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा नेता आम आदमी पार्टी की सरकार के सामने चुनाव लड़ने से मना कर रहे हैं। वह कह रहे हैं कि आम आदमी पार्टी के सामने हमारी चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं है। इस मामले में उन्होंने आदेश गुप्ता से चुटकी लेते हुए कहा कि वे सुबह से रात तक बोलने और फर्जी व निराधार आरोप लगाने का काम करते हैं। अब आप चुनाव से क्यों भाग रहे हैं? वे पहले एमसीडी के चुनाव से भी भागे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा चुनाव से नहीं भागती : मल्होत्रा
दिल्ली प्रदेश भाजपा के महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने आप नेेता संजय सिंह के बयान को बेतुका करार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव से नहीं भागती है। भाजपा के पोल खोल अभियान से आम आदमी पार्टी बौखला गई है। वह चाहती है कि भाजपा इस अभियान को बंद कर दे, ताकि उनकी सच्चाई को लोग उजागर न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed