फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Driver didn't stop bus after seeing women, removed from duty

Delhi : महिलाओं को देख चालक ने नहीं रोकी बस तो ड्यूटी से हटाया, सीएम ने डीटीसी बस चालकों से की यह अपील

Fri, 19 May 2023 03:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 19 May 2023 03:07 AM IST
सार

मामला संज्ञान में आने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे गंभीरता से लिया और चालक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Delhi: Driver didn't stop bus after seeing women, removed from duty
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिलाओं के डीटीसी बसों में निशुल्क सफर की सुविधा को देखकर क्लस्टर बस नहीं रोकने का बृहस्पतिवार सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। मामला संज्ञान में आने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे गंभीरता से लिया और चालक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही, भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो इसके लिए परिवहन मंत्री को जरूरी कदम उठाने को कहा। वहीं, इसके एक घंटे के दरम्यान चालक को ड्यूटी से हटा दिया गया।

विज्ञापन


परिवहन मंत्री ने विभाग के आला अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बस चालकों व दूसरे कर्मियों को महिलाओं सहित तमाम यात्रियों के प्रति संवेदनशील बनाने पर जोर दिया। मंत्री ने निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में महिलाएं अगर स्टॉप पर हैं तो बस जरूर रोकें। मुख्यमंत्री ने इस मामले को देखते हुए सभी बस चालकों व कर्मियों से सभी यात्रियों के प्रति संवेदनशील व्यवहार करने की मार्मिक अपील भी की है। उन्होंने कहा कि सभी चालक तयशुदा बस स्टैंड पर बसें जरूर रोकें। ऐसी कुछ शिकायतें मिली हैं कि महिलाओं को देखकर कुछ चालक बस नहीं रोकते हैं। यह सही नहीं है।
विज्ञापन


200 ट्रैफिक टीमों की तैनाती आज से
डीटीसी बसों के स्टॉप पर न रुकने व अन्य समस्याओं को लेकर परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने एक बैठक की। उन्होंने बताया कि डीटीसी और परिवहन से जुड़ी समस्याओं को लेकर सरकार क्या करने वाली है। गहलोत ने कहा कि 200 से अधिक ट्रैफिक टीमों को तैनात करना, बस चालकों का संवेदीकरण और उनके केंद्रीकृत डेटाबेस का निर्माण इत्यादि दिल्ली सरकार द्वारा निर्धारित स्टॉप पर बसों के नहीं रुकने के मुद्दे को हल करने के लिए उठाए गए कदमों में से कुछ हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी मिली हैं शिकायतें
परिवहन मंत्री ने कहा कि इस तरह की कुछ शिकायतें पहले भी आई थीं, लेकिन तब हमारे पास सर्विसेज विभाग नहीं था। इस वजह से दिल्ली सरकार इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं कर पाई थी। अब सेवा विभाग दिल्ली सरकार के पास है, इसलिए इस मामले में कार्रवाई की गई है। सभी बस चालकों को संवेदनशील बनाया जा रहा है, ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो।

बस नहीं रोकने वाले बर्दाश्त नहीं : सीएम
सुबह 11:20 बजे मुख्यमंत्री ने एक वीडियो ट्वीट किया था। इसमें चार-पांच महिलाएं बस रोकने की कोशिश करती दिख रही हैं। बस रोकने के लिए हाथ दिखा रही हैं, फिर भी चालक ने अनदेखी की। उन्होंने कहा कि यह बहुत गंभीर मामला है। ऐसी शिकायतें आ रही हैं कि कुछ चालक महिलाओं को देखकर बस नहीं रोकते हैं, क्योंकि महिलाओं के लिए बसों में निशुल्क सफर की सुविधा है। इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अनियमितता दिखने पर वीडियो करें साझा : गहलोत
मुख्यमंत्री का निर्देश मिलने के बाद परिवहन मंत्री हरकत में आए और तत्काल बस चालक को अगले आदेश तक के लिए ड्यूटी से हटा दिया। अब उस बस में दूसरे चालक की तैनाती की गई है। मंत्री ने कहा कि किसी भी चालक की तरफ से ऐसा व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। परिवहन मंत्री ने सभी बस यात्रियों से अपील की है कि अगर इस तरह की अनियमितता देखें तो तत्काल वीडियो बनाकर साझा करें।


पिंक पास का 112 करोड़ महिलाओं ने किया इस्तेमाल
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने सभी महिलाओं के लिए डीटीसी की बसों में निशुल्क सफर की सुविधा मुहैया कराई है। इसके तहत किसी भी रूट पर डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिलाएं पिंक पास पर सफर कर सकती हैं। सभी बस चालकों को सख्त निर्देश दिए गए थे कि महिलाओं को बस में सफर के दौरान कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। योजना की शुरुआत 2019 में की गई थी। अब तक इस योजना के तहत दिल्ली सरकार की बसों में 112 करोड़ से ज्यादा बार महिलाएं पिंक पास का इस्तेमाल कर चुकी हैं। दिल्ली में फिलहाल डीटीसी और क्लस्टर की कुल 7379 बसें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed