फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Drinking water supply will be affected in many areas during the next three days.

दिल्ली: अगले तीन दिनों के दौरान कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति रहेगी प्रभावित

Sat, 12 Feb 2022 07:33 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 12 Feb 2022 07:33 AM IST
सार

दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार शनिवार को जलाशय की सफाई करने के कारण रोहिणी सेक्टर-तीन में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। वहीं आरकेपुरम सेक्टर-एक के पास अफ्रीका एवेन्यू मार्ग पर इंटर-कनेक्शन के कारण रविवार को आरके पुरम सेक्टर-1, 2, 3, 4, 5, मोहम्मदपुर आदि क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।

विज्ञापन
Delhi: Drinking water supply will be affected in many areas during the next three days.
नल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के कई इलाकों में अलग-अलग तीन दिनों तक पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। दरअसल इन इलाकों में पेयजल आपूर्ति करने वाले जलाशयों की सफाई की जाएगी। इसके अलावा पाइन लाइन की मरम्मत करने की भी योजना है।

विज्ञापन


दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार शनिवार को जलाशय की सफाई करने के कारण रोहिणी सेक्टर-तीन में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। वहीं आरकेपुरम सेक्टर-एक के पास अफ्रीका एवेन्यू मार्ग पर इंटर-कनेक्शन के कारण रविवार को आरके पुरम सेक्टर-1, 2, 3, 4, 5, मोहम्मदपुर, मुनिरका, वसंत गांव, एम्स, सफदरजंग अस्पताल, सफदरजंग एन्क्लेव क्षेत्र, हुमायूंपुर, अर्जुन नगर, कृष्णा नगर, ग्रीन पार्क एक्सटेंशन, ग्रीन पार्क मेन, हौज खास, एनडीएमसी क्षेत्र के कुछ हिस्से में पानी नहीं आएगा।
विज्ञापन

भूमिगत जलाशय और बूस्टर पम्पिंग स्टेशन की सफाई के कारण सोमवार को रोहिणी सेक्टर-चार पूर्वी पटेल नगर, पांडव नगर में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed