दिल्ली: डॉक्टर की हेल्पर बन बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर की चोरी, दोनों आरोपी गिरफ्तार
डॉक्टर ने बताया कि मोनिका नाम की युवती करीब एक माह से उनके क्लीनिक पर हेल्पर थी। एक मरीज को देखने के बाद वह वॉशरूम चले गए। तभी बाहर से दरवाजा बंद कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। उनके शोर मचाने पर किसी ने दरवाजा खोला तो मोबाइल और नकदी गायब थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहन गार्डन इलाके में एक डॉक्टर की हेल्पर बनकर चोरी करने वाली एक युवती को पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने डॉक्टर को वॉशरूम में बंद कर दिया और नकदी और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। पुलिस ने तकनीकी जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से पुलिस ने क्लीनिक से चुराए गए 21 हजार रुपए और एक मोबाइल बरामद किया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान ईसापुर निवासी मोनिका (22) व नजफगढ़ निवासी सोनू (22) के रूप में हुई है। सेना में डॉक्टर के पद से सेवानिवृत नटराज रामा पार्क में क्लीनिक चलाते हैं। 24 फरवरी को उन्होंने क्लीनिक में चोरी की शिकायत की।
मौके पर पहुंची पुलिस को बताया कि मोनिका नाम की युवती करीब एक माह से उनके क्लीनिक पर हेल्पर के तौर पर काम कर रही थी। घटना के समय वह और मोनिका क्लीनिक में थे। एक मरीज को देखने के बाद वह वॉशरूम चले गए। बाहर निकलने के दौरान उन्होंने पाया कि किसी ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया है। शोर मचाने पर किसी ने दरवाजा खोला। हेल्पर वहां से गायब थी। उनका मोबाइल फोन और दराज से 25 हजार रुपये गायब थे।
पुलिस ने मोनिका के मोबाइल की जांच शुरू की। उसके मोबाइल फोन लोकेशन के जरिए पुलिस ने आरोपियों को ईसापुर से गिरफ्तार कर लिया।