फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Directorate of Education extended contract of guest teachers from July 1 to 30 June 2024

केजरीवाल सरकार का गेस्ट टीचर्स को तोहफा: एक साल का हुआ कॉन्ट्रैक्ट, अब पढ़ाना होगा पूरे साल

Tue, 27 Jun 2023 07:16 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 27 Jun 2023 07:16 PM IST
सार

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में गेस्ट टीचर्स छात्रों को पूरे साल पढ़ाएंगे। अब एक जुलाई से 30 जून 2024 तक पढ़ा सकेंगे। शिक्षा निदेशालय ने शिक्षकों के अनुबंध को बढ़ाया है। पिछले साल तक ये अनुबंध मई तक ही रहता था।

विज्ञापन
Delhi Directorate of Education extended contract of guest teachers from July 1 to 30 June 2024
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले 16 हजार से अधिक गेस्ट शिक्षकों को बढ़ी राहत मिली है। शिक्षा निदेशालय ने गेस्ट शिक्षकों के अनुबंध को बढ़ा दिया है। अब वह अगले साल जून 2024 तक पढ़ा सकेंगे। इससे उनका अनुबंध बीच में खत्म नहीं होगा। मई में ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होने से पहले उन्हें हटा दिया गया था।

विज्ञापन

दिल्ली के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और अधिग्रहित स्कूलों में पढ़ाने वाले अतिथि शिक्षकों की अब दोबारा से बहाली होने जा रही है। खास बात यह है कि इस बार इन अतिथि शिक्षकों की बहाली 30 जून 2024 तक होगी। इस तरह से अब उनका अनुबंध एक साल का हो गया है। अब तक उन्हें केवल ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरु होने से पहले तक ही रखा जाता था। उपशिक्षा निदेशक योगेश पाल सिंह की ओर से इस संबंध में एक सकुर्लर जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अनुसार, शिक्षकों को ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद एक जुलाई से स्कूल खुलने पर रिपोर्ट करना होगा। पांच कार्य दिवसों के भीतर रिपोर्ट नहीं करने पर यह समझा जाएगा कि शिक्षक कार्य करने के इच्छुक नहीं है। ऐसे में स्कूल को वैकिल्पक व्यवस्था करनी होगी।

विज्ञापन

निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि जिन अतिथि शिक्षकों को उनके खराब आचरण, खराब व्यवहार, बिना इजाजत छुट्टी पर रहने, खराब प्रदर्शन और इस्तीफा देने के कारण जिनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हों, उन पर यह लागू नहीं होगा। शिक्षा निदेशालय ने 11 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की थी। इसके साथ ही निदेशालय ने स्कूलों में पढ़ा रहे अतिथि शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed