फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Development Authority DDA fixed the date of e-auction on June 23, 24 and 25

डीडीए: अपनी दुकान का सपना देख रहे लोगों के लिए सुनहरा मौका, इस बार 125 तैयार दुकानों की होगी नीलामी

Wed, 16 Jun 2021 08:26 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 16 Jun 2021 08:26 AM IST
सार

संपत्तियों को खरीदने की इच्छा रखने वाले लोग 21 जून को शाम 6 बजे से पहले बिडिंग के लिए फार्म का आवेदन कर सकते हैं। डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट www.dda.org.in पर यह फार्म ऑनलाइन भरा जाएगा।

विज्ञापन
Delhi Development Authority DDA fixed the date of e-auction on June 23, 24 and 25
फाइल फोटो

विस्तार

डीडीए की दुकानें, खाली प्लॉट व अन्य महत्वपूर्ण संपत्तियां खरीदने की जुगत में लंबे समय से इंतजार कर लोगों के लिए सुनहरा मौका है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने इस साल होने जा रही 12वें चरण की ई-नीलामी प्रक्रिया के लिए नई तारीखों का ऐलान किया है। इसी महीने 23, 24 और 25 जून को बड़े पैमाने पर संपत्तियों की ई-नीलामी होने जा रही है। 
विज्ञापन


संपत्तियों को खरीदने की इच्छा रखने वाले लोग 21 जून को शाम 6 बजे से पहले बिडिंग के लिए फार्म का आवेदन कर सकते हैं। डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट www.dda.org.in पर यह फार्म ऑनलाइन भरा जाएगा।
विज्ञापन


कोरोना महामारी के चलते पिछले साल की ही तरह इस साल भी डीडीए की संपत्तियों की नीलामी प्रक्रिया में देरी हुई है। ई-नीलामी की तारीखें कई बार आगे बढ़ाई जा चुकी हैं। लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस महीने डीडीए की संपत्तियों की ई-नीलामी हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन 23 जून को इस नीलामी में 35 फ्री-होल्ड रिहायशी प्लॉटों और 76 लीज होल्ड इंस्टीट्यूशनल प्लॉटों की बोली लगाई जाएगी। 24 जून को 27 फ्री होल्ड इंडस्ट्रियल प्लॉटों, 7 ग्रुप हाउसिंग फ्री होल्ड प्लॉटों, 125 बनी बनाई फ्री होल्ड दुकानों की बोली लगाई जाएगी। जबकि अंतिम दिन 25 जून को 25 एक्सपेंडेबल हाउसिंग स्कीम(ईएचएस) फ्री होल्ड प्लॉटों, 33 कमर्शियल लैंड फ्री होल्ड प्लॉटों और 30 लाइसेंस फ्री बेसिस के कियोस्क और रेस्तरां की नीलामी की जाएगी।

डीडीए के प्लॉटों को कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह सभी प्लॉट्स और दुकानें, रेस्तरां दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में स्थित हैं। आने वाले दिनों में डीडीए कम आय वाले नागरिकों के लिए सस्ते घरों का तोहफा भी देने की तैयारी कर रहा है। 

पिछले हफ्ते हुई डीडीए की खास बैठक में इस बारे में बताया गया है कि जहांगीरपुरी, शहादरा और द्वारका में डीडीए के ये घर बनाए जाएंगे। दिल्ली वासियों के लिए डीडीए की यह ई-नीलामी भी महत्वपूर्ण है। अपनी दुकानें खोलने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए यह सुनहरा मौका है। इस ई-नीलामी में सर्वाधिक बनी बनाई दुकानों को नीलाम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed