फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia visits Ghazipur landfill site

Delhi: गाजीपुर लैंडफिल साइट पर डिप्टी सीएम सिसोदिया बोले- दिल्ली में आगे कोई कूड़ा ग्राउंड नहीं बनने देंगे

Wed, 09 Nov 2022 10:34 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 09 Nov 2022 10:34 AM IST
सार

दिल्ली में कूड़े पर सियासत हो रही है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सिसोदिया गाजीपुर स्थित लैंडफिल साइट पर पहुंचे हैं। लैंडफिल साइट पर दीवार गिरने से हंगामा हो रहा है। 

विज्ञापन
Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia visits Ghazipur landfill site
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज गाजीपुर लैंडफिल साइट के दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि गाजीपुर स्थित कूड़े के पहाड़ की ऊंचाई कम दिखाने के लिए कूड़े को फैलाकर भाजपा ने गाजीपुर मंडी की दीवार गिरा दी। अब भाजपा के कुकर्मों का खुलासा होगा।
विज्ञापन


सिसोदिया ने कहा कि भाजपा के पास कूड़े को लेकर कोई प्लान नहीं है। लैंडफिल साइट पर कूड़े का काम फैलाना गलत है। गाजीपुर मंडी के लोग परेशान हैं। दिल्ली में आगे कोई कूड़ा ग्राउंड नहीं बनने देंगे। सिसोदिया ने कहा कि आप के पास कूड़ा हटाने का पूरा प्लान तैयार है। 
विज्ञापन


दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि अगले चुनाव से पहले यहां कूड़ा नहीं दिखाई देगा। बीजेपी ने कूड़े के पहाड़ की ऊंचाई कम करके आसपास में कूड़ा फैलाना शुरू कर दिया। 6 महीने पहले खाली जगह पर कूड़े का छोटा-छोटा पहाड़ बनाना शुरू कर दिया। हीरो बनने के चक्कर में ऊपर से कूड़ा उतारकर नीचे बिखेर दिया। इससे यहां की दीवार टूट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


सिसोदिया ने आगे कहा कि शुक्र है कि रात में कोई नहीं था। बच्चों का आश्रम है। लोग नहीं थे, वरना कोई हादसा हो जाता। आसपास की खाली जगह में कूड़ा फैला रहे हैं। बीजेपी नेताओं के दिमाग में कूड़ा भरा हुआ है। ईमानदारी से काम करेंगे, तो सारी समस्याओं का हल होगा। बीजेपी वालों ने पैसा कमाने के लिए काम किया है। कूड़ा देखना है तो लैंडफिल साइट पर आ जाएं। ये जनता का मुद्दा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed