फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: DDA assistant director arrested for taking bribe CBI action

दिल्ली: डीडीए के सहायक निदेशक रिश्वत लेते गिरफ्तार, सीबीआई ने की कार्रवाई

Fri, 25 Feb 2022 04:38 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 25 Feb 2022 04:38 PM IST
सार

डीडीए के सहायक निदेशक पर संपत्ति के हस्तांतरण विलेख जारी करने से संबंधित फाइल को मंजूरी देने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर शिकायत की गई थी। आरोप था कि बाद में 30 हजार रुपये पर बात बन गई थी।

विज्ञापन
Delhi: DDA assistant director arrested for taking bribe CBI action
सीबीआई ने डीडीए अधिकारी के ठिकानों पर मारा छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के एक सहायक निदेशक को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। सीबीआई ने एक शिकायत पर डीडीए के सहायक निदेशक पंकज कुमार के खिलाफ 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का मामला दर्ज किया है। पंकज कुमार डीडीए के लक्ष्मी नगर स्थित कार्यालय में कार्यरत था।

विज्ञापन


सीबीआई के अनुसार डीडीए के सहायक निदेशक ने शिकायतकर्ता से उसकी पत्नी के नाम पर संपत्ति का हस्तांतरण दस्तावेज (कन्वेअन्स डीड) जारी करने से संबंधित फाइल पास करने के लिए 50 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी, मगर बातचीत के बाद पंकज कुमार 30 हजार रुपये लेने को तैयार हो गया।
विज्ञापन


सीबीआई ने जाल बिछाकर पंकज कुमार को शिकायतकर्ता से 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। सीबीआई ने उसके तीन परिसरों की भी तलाशी ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed