फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi cyber thieves cheated two lakh rupees to a man in the name of help

दिल्ली : मदद मांगने के नाम पर साइबर जालसाज ने दो लाख ठगे, पीड़ित ने दर्ज कराया मुकदमा

Mon, 18 May 2020 07:36 PM IST
Jeet Kumar अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 18 May 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
delhi cyber thieves cheated two lakh rupees to a man  in the name of help
Cyber Crime - फोटो : Social Media

द्वारका जिले के बिंदापुर इलाके में रहने वाले एक एविएशन कर्मचारी से जालसाजों ने दो लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम सेल में मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


बिंदापुर निवासी विरेंद्र सिसोदिया ने बताया कि रविवार को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को विरेंद्र की मौसी का बेटा बताया। विरेंद्र का भरोसा पाने के बाद जालसाज ने लॉकडाउन में मौसी की तबियत खराब होने का हवाला देकर उससे दो लाख रुपये मांगे।
विज्ञापन



जालसाज की बातों में आकर विरेंद्र ने पेटीएम की मदद से उसे तीन बार में रकम भेज दी। कुछ देर बाद पीड़ित ने अपनी मौसी को फोन किया तब उसे अपने साथ हुई जालसाजी का पता चला। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम सेल आरोपी के मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed